Connect with us

झाबुआ

भाजपा नगर मंडल ने बेंड मास्टर श्री गोवर्धनभाई के परिवार को सहायता राशि भेंट की ।

Published

on


पण्डित महेन्द्र तिवारी ने पांच हजार की आर्थिक सहायता राशि दी

झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल झाबुआ द्वारा अपने दायित्वों के साथ ही सेवा कार्यो का भी पूरी क्षमता के साथ निर्वाह किया जारहा है । गुरूवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विगत दिनों नगर के प्रसिद्ध बेंडमास्टर गोवर्धनलाल पंवार के असामयिक निधन पर वार्ड नम्बर 10 बसंत कालोनी में उनके निवास पर पहूंच कर उनके परिजनों को सान्त्वना प्रदान की तथा उन्हे भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर नगर भाजपा मंडल की ओर से स्वर्गीय गोवर्धनलाल पंवार की पत्नी श्रीमती लक्ष्मीबाई पंवार को 5000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि पण्डित महेन्द्र तिवारी की ओर से भेंट की गई। श्री अंकुर पाठक के अलावा इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला कार्यालय मंत्री पण्डित महेन्द्र तिवारी, गोपाल बेगवाले, उपाध्यक्ष मितेश गादिया, जुवानसिंह गुण्डिया, राजेश थापा, किशोर भाबर, रवि थापा, स्वीट गोस्वामी, विपीन गुगराडे, राजू सिकरवाल, राजेन्द्र सोनी सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे । श्री पाठक ने बताया कि भाजपा नगर मंडल का मुख्य ध्येय ही जरूरत मंदों की सेवा एवं मदद करना है तथा भविष्य में भी मंडल द्वारा ऐसे जरूरतमंदों को मदद करने में कोई कसर नही छोडेगें । पंवार परिवार ने भाजपा नगर मंडल द्वारा दिये गये सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!