Connect with us

झाबुआ

कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान उमापति महादेव मंदिर में हुआ अन्नकूट का आयोजन

Published

on


बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने महामंगल आरती में लिया भाग, वितरित की गई महाप्रसादी
झाबुआ । नगर के विवकानंद कालोनी स्थित भगवान श्री उमापति महादेव मंदिर पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार रात्री 7-30 बजे से भगवान उमापति महादेव की महामंगल आरती के साथ ही अन्नकूट प्रसादी का नैवेद्य अर्पण करने के बाद महा अन्नकूट प्रसादी का वितरण उपस्थित श्रद्धालुओं को किया गया । पण्डित द्विजेन्द्र व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा दीपक लगा कर पूरे मंदिर में रोशनाई की गई । उमापति महादेव महिला मंडल की सदस्याओं ने इस पावन अवसर पर भजन एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी तथा महिलाओं ने नृत्य कर अपनी भक्ति भावना को व्यक्त किया । इस अवसर पर मंदिर पर नवीन ध्वज का आरोहण पण्डित विजय व्यास एवं पण्डित द्विजेन्द्र व्यास ने किया । श्री व्यास ने बताया कि अन्नकूट महाप्रसादी अनुष्ठान के अवसर पर गाजो बाजों के साथ महामंगल आरती के साथ ही आतिशबाजी की गई । उन्होने अन्नकूट महोत्सव के बारे में बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिवजी ने त्रिपुरासूर का वध किया था तथा तीनो लोकों को उसके अत्याचारों से मुक्त करवाया था । शास्त्रों के अनुसार उसके तीन पुत्रों ने ब्रह्माजी से वरदान प्राप्त करके देवताओं एवं मानवों पर अत्याचार प्रारंभ कर दिया था । देवताओं ने इस अत्याचार को लेकर भगवान शिवजी से उसके अत्याचार से मुक्त कराने की प्रार्थना की थी इसी लिये भगवान शिव ने त्रिपुरासूर का वध करके सृष्टि को उसके आतंक से मुक्त कराया था । इसी लिये भगवान शिव को त्रिपुरारी भी कहा जाता हैे । कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिवजी की पूजा अर्चना कर नैवेद्य अन्नकूट करने से समस्त पापों का क्षय होता है।
उमापति महादेव मंदिर में आयोजित अन्नकूट अनुष्ठान एवं महामंगल आरती में उद्योगपति मनोज भाटी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, राजेन्द्रकुमार सोनी, पीआरओ सुधीर कुशवाह, राजेश नागर,अभिजीत यादव, पंकज मोदी, कार्तिक, वीरसिंह राठौर वंदना व्यास, सहित उमापति महिला मंडल की सदस्यायें एवं बडी सख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!