Connect with us

झाबुआ

23 नवम्बर को धुमधाम से मनाया जावेगा भगवान श्री सत्यसाई बाबा का 98 वां जन्मोत्सव………नारायण सेवा एवं लक्ष्यार्चना का कार्यक्रम होगा

Published

on


झाबुआ । भगवान श्री सत्य साईं बाबा का 98 वां जन्मोत्सव श्री सत्यसाई सेवा समिति झाबुआ द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धुमधाम से मनाया जावेगा । समिति के कन्विनर कमलेश सोनी एवं सौभाग्यसिंह चौहान ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि जन्मोत्सव सप्ताह में समिति द्वारा गुरूवार को श्री चौहान के निवास पर नाम सकीर्तन का आयोजन किया गया । बाबा के जन्मोत्सव पर मुख्य कार्यक्रम 23 नवम्बर को सिद्धेश्वर कालोनी में ज्योति सोनी के निवास पर आयोजित होगा । जिसमे प्रातः 9 बजे गेहंू से लक्ष्यार्चना की जावेगी तथा दोपहर में श्री गोवर्धननाथ मंदिर स्थित गौशाला में गौसेवा के अलावा वनवासी कल्याण केन्द्र के बच्चों के बीच नारायण सेवा का आयोजन होगा । श्री चौहान ने बताया कि 23 नवम्बर को सायंकाल 6 बजे से 7 बजे तक सर्वधर्म नामसंकीर्तन किये जावेगें तथा इस अवसर पर नगर के प्रसिद्ध इतिहासविद् डा. के.के.त्रिवेदी द्वारा मानव सेवा माधव सेवा विषय पर अपने विचार व्यक्त करेगें । महामंगल आरती के बाद महाप्रसादी एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया है । समिति की महिला कन्वीनर श्रीमती ज्योति सोनी ने नगर के सभी साई भक्तो से निवेदन किया है कि सत्यसाई बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित समस्त कार्यक्रमों में सहभागी होकर धर्मलाभ प्राप्त करें ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ16 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ16 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!