Connect with us

झाबुआ

ऐतिहासिक महा रैली निकालकर भाजपा ने किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन

Published

on

झाबुआ- झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर के पक्ष में आज आमजनता व कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण भाजपा ने ऐतिहासिक महारैली नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई निकाली गई।हजारों की तादात मे भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम जीत दिलाने के लिए पूरे उत्साह और जोश व आत्मविश्वास के साथ दिखाई दे रहे थे।जिधर देखो उधर भाजपा कार्यकर्ता ,भाजपा के झंडे, बैनर,पोस्टर,लेकर झाबुआ की हर गली, हर मोहल्ले में दिखाई दे रहे थे। भाजपा की इस विशाल ऐतिहासिक महारैली से जीत का अंदाजा लगाया जा सकता है, भाजपा ने महारैली निकालकर अपने प्रतिद्वंदी को दिखा दिया कि आने वाला समय भी भाजपा का है कमल का फूल खिलाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट दिखाई दे रहे थे।पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में आज भाजपा ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए जीत सुनिश्चित करने का प्रयास किया।जब भाजपा की महारैली निकली तो हर कोई कह रहा था कि भाजपा प्रत्याशी जीएस डामोर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। महारैली नगर के राजवाड़ा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई स्थानीय बस स्टैंड से मेन बाजार होते हुए पुनः राजवाड़ा चौक पर पहुची । पूरा शहर भाजपा के झंडों से भगवामय हो गया था हर तरफ भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे इस रैली में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन जी भाैमिक ,भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार श्रीमती सूरज गुमान सिंह डामोर ,युवा नेता कल्याणसिंह डामोर ,भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष मितेश गादिया ,कर्मठ कार्यकर्ता विनोद मेडा, जितेंद्र पांचाल, राजेश कांसवा, मनोज अरोरा नाना राठौड़ ,भूपेश सिंगाैड , राजा ठाकुर, पपीश पानेरी ,संतोष कहार, उमंग कासवा ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया, जिला उपाध्यक्ष निर्मला अजनार, प्रीति पांचाल ,सुनीता कहार ,रईसा खान आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता इस महारैली में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने हेतु अपील की |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!