Connect with us

झाबुआ

रोटरी क्लब ‘मेन’ झाबुआ ने ग्राम धरमपुरी स्थित फार्म हाऊस पर मनाया मिलन समारोह, विभिन्न गेम्स और प्रतियोगिताओं का किया आयोजन, सभी ने भरपूर आनंद लेकर उत्साह का किया संचार

Published

on


झाबुआ। रोटरी क्लब ‘मेन’ झाबुआ द्वारा मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष में 16 जनवरी, रविवार को ग्राम धरमपुरी स्थित वरिष्ठ रोटेरियन नुरूद्दीनभाई बोहरा के फार्म हाऊस पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य परिवार सहित सम्मिलित होकर सभी के लिए विभिन्न मनोरंजन गेम्स और प्रतियोगिताएं रखी गई। जिसका सभी ने भरपूर आनंद लेने के साथ पूरा समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ रोटेरियन दिनेश सक्सेना, प्रदीप रूनवाल, मगनलाल गादिया, नुरूद्दीनभाई बोहरा, प्रदीप जैन ‘कटारिया;, प्रकाश रांका, रोटरी मंडल 3040 के रिजनल चेयरमेन उमंग सक्सेना, रोटरेक्ट क्लब सभापति नीरजसिंह राठौर, रोटरी क्लब ‘मेन’ अध्यक्ष मनोज अरोरा, सचिव कार्तिक नीमा, रोटरी मंडल के संयुक्त सचिव अमितसिंह जादौन ‘यादव,, क्लब मीडिया प्रभारी एवं रोटरेक्ट क्लब सचिव दौलत गोलानी, रोटरेक्ट क्लब उपाध्यक्ष राकेश पोतदार, युवा सदस्य ईदरीश बोहरा सहित महिलाओं में श्रीमती ज्योति रांका, आशा कटारिया, शोभा सक्सेना, सविता रूनवाल, पद्मजा सक्सेना, शीतल शाह, दीपिका अरोरा, शीतल जादौन, सोनिया पोतदार आदि ने सहभागिता कर यहां दोपहर 11 से 3 बजे तक मिलन समारेाह मनाते हुए विभिन्न आयोजन किए।
हाऊजी, चेयररेस एवं गीत-अंताक्षरी प्रतियोगिता हुई
इस दौरान क्लब ‘मेंबर्स के बीच और महिलाओं के बीच हाऊजी गेम्स, गीत, अंताक्षरी, चेयर रेस, बेड-मिंटन सहित कई अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताएं रखकर जीतने वालों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। सभी ने मिलन समारोह में भरपूर मनोरंजन किया और मिलन समारोह में एक-दूसरे से परिचय प्राप्त कर अपने अमूल्य सुझावों और विचारों को भी साझा किया। समापन पर सभी के लिए सहभोज का भी आयोजन हुआ। अंत में पधारे सभीजनों के प्रति आभार क्लब अध्यक्ष मनोज अरोरा एवं सचिव कार्तिक नीमा ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!