Connect with us

झाबुआ

‘झाबुआ अस्पताल’,आसाराम बापू ‘युवा संघ’ एवं ‘भाजयुमो’ से जुड़ी मुख्य खबरें मात्र 60 शब्दों में

Published

on

जिला अस्पताल ले रहा ₹2000 प्रति सीटी स्कैन,नगर में विरोध के स्वर

जहां प्राइवेट लेबोरेटरी ₹2500 में सीटी स्कैन कर रही है वहीं सरकारी अस्पताल ₹2000 का शुल्क मरीजों से वसूल रहा है। मरीज़ रसीद की प्रति सोशल मीडिया पर शेयर कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।गौरतलब यह भी है कि समाज से ‘रक्त दान’ करवाकर सरकारी अस्पताल मरीजों से दान में प्राप्त रक्त के ₹1000 वसूल रहा है।डायलिसिस इकाई पर भी मरीजों के आर्थिक शोषण के मामले आरोपित होते रहे हैं,जांच अधिकारी क्लीन चिट देकर रवाना होते आए हैं।

आशारामजी बापुजी प्रेरित युवा सेवा संघ द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

मेघनगर नाका से प्रारंभ रैली में झाबुआ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 300 से अधिक युवक युवती सम्मिलित हुए।युवा संघ के अलकेश मेड़ा द्वारा प्राप्त जनकारी के अनुसार यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्व.दिलीप सिंह भूरिया,जननायक टंट्या मामा,महात्मा गांधी,शहीद चंद्रशेखर, पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत वनवासी कल्याण आश्रम पर प्रसादी वितरण उपरांत संपन्न की गई।

भाजयुमो के आह्वान पर जनजाति समाज के युवाओं के लिए ‘अवसर एवं चुनौतियां’ पर सभा आयोजित

जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान की अध्यक्षता में देवझिरी मंडल के ग्राम ढेकल बड़ी में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजाति समाज के युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास में आने वाली समस्याओं का निराकरण करना रखा गया। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनी ने कहा कि 90% तक भाजपा सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है,उक्त परिचर्चा के दौरान भाजपा के देवझिरी मंडल अध्यक्ष सुरबान गुड़िया समेत बड़ी संख्या में युवा एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

संपादक आग्रह: 60 शब्दों में मुख्य खबरों की प्रस्तुति की नई पहल आपको कैसी लगी,कॉमेंट कर अवश्य बताएं।

हिमांशु त्रिवेदी

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

सेवा भारती द्वारा संचालित जनजातीय सशक्तिकरण केंद्रबड़ा घोसालिया में पत्तल दोने बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया

झाबुआ6 hours ago

पेंशनर्स के प्रति हमारे दायित्वों के प्रति समर्पित रहे -शांति वसुनिया
जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

झाबुआ21 hours ago

नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ का वार्षिक व्यापक सम्मेलन संपन्न****

झाबुआ21 hours ago

डॉ.अंजना मुवेल “नारी अस्मिता श्रेष्ठ साहित्य सम्मान” से सम्मानित* 

झाबुआ21 hours ago

जिला जन सम्पर्क केे आईने से***** 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित****पशु घर गिरने से मृत दो गायों के प्रकरण में 77000 से अधिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत****खुशियों की दास्ता साइबर तहसील परियोजना से घर बैठे अरबाज का नामांतरण आसानी से हो गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!