Connect with us

अपना MP

जिला अध्यक्ष नायक ने राजगढ़ नाका स्थित प्रतिमा स्थल पर  अर्पित किए पं. उपाध्याय जी को श्रद्धासुमन*

Published

on

*
 झाबुआ पं. दीनदयाल जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। 
  झाबुआ। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को जिले के 982  बूथों पर कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। झाबुआ के राजगढ़ नाका चौराहे स्थित प्रतिमा स्थल पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, सोमसिह सोलंकी, शांतिलाल बिलवाल जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ,ने राजगढ़ नाका परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया किसंगठन के सुचारू संचालन के लिए समर्पण निधि एक बड़ा कॉन्सेप्ट जिला महामंत्री सोमसिह सोलंकी  ने कहा कि संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे जी की जनशताब्दी वर्ष के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि से शुरू होने वाले समर्पण निधि अभियान को भी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचाकर इसे सफल बनायेंगे। उन्होंने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अजीवन सहयोग निधि का विचार भारतीय जनता पार्टी को दिया, जिसको इस वर्ष समर्पण निधि कहा गया है। समर्पण निधि के आधार पर भी पार्टी इतिहास बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जब कोई संकल्प लेते हैं, तो उसे बिना किसी विकल्प के पूरा करते हैं। संगठन के सुचारू संचालन के लिए जो आवश्यक है उस दिशा में समर्पण निधि एक बड़ा कॉन्सेप्ट है। हमारा दल कार्यकर्ताओं के बल पर आत्मनिर्भर बने, यह संकल्प पार्टी द्वारा लिया गया है। यही स्व. ठाकरे जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बूथ केन्द्रों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ता उनका पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही समर्पण निधि अभियान में बूथ स्तर तक कार्यकर्ता जुटेंगे। 
इस अवसर पर संगीता पलासीया रतनी भगोरा जुवान सिंह गुण्डिया,मनोज अरोड़ा कल्याण डामोर बबलू सकलेचा रवि थापा राजेश मेहता राजु थापा रमेश शर्मा मागीलाल भुरीया इरशाद कुरेशी अमरू डामोर नाना राठौड़ मोनु भुरीया उमंग जैन जितेंद्र जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन भूपेश सिगोड ने एवं आभार मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ने व्यक्त किया। 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ51 minutes ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ57 minutes ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!