Connect with us

झाबुआ

वनवासी कल्याण आश्रम में श्री अरोरा की सक्रियता से नलकूप खनन कराया गया

Published

on


अध्ययनरत वनवासी बच्चों में खुशी की लहर व्याप्त….
झाबुआ । वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना का उद्देश्य वनवासी लोगों के आर्थिक विकास, शिक्षा के तहत शिक्षा प्रसार हेतु वनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम से अनौपचारिक शिक्षा के प्रयास बालवाड़ी, संस्कार केन्द्र, रात्री पाठशाला, एकल विद्यालय के साथ ही औपचारिक शिक्षाके तहत प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, अभ्यासिका (ट्युशन क्लास), पुस्तकालय, वाचनालय ,स्वास्थ्य प्रकल्प में कार्य करने के साथ ही,संस्कार,संस्कृति रक्षा एवं वनवासी खेल को प्रोत्साहित करना होता है । झाबुआ नगर में भी वनवासी कल्याण परिषद द्वारा गोपाल कालोनी में वनवासी आश्रम का संचालन किया जारहा है। जहां बडी संख्या में वनवासी छात्रों को आवासीय सुविधा के साथ ही स्कूल की पढाई करने की सुविधा मुर्हया कराई गई है। वनवासी कल्याण परिषण द्वारा संचालित इस आश्रम में बच्चों को पेयजल के साथ ही दैनिक जीवन में पानी की कमी पिछले लम्बे समय से महसूस की जारही थी । वनवासी कल्याण परिषद के अध्यक्ष मनोज अरोडा ने इस समस्या को गंभीरता से लिया तथा आश्रम परिसर में उनकी सक्रियता के चलते तथा किये गये प्रयासों से परिसर में बोरिंग करवा कर भरपुर पानी की व्यवस्था कर दिये जाने के चलते अब आश्रम में निवासरत कक्षा 6 से 10 तक केे अध्ययनरत बच्चों को पानी की समस्या का स्थाई हल मिल गया है ।
वनवासी परिषद के अध्यक्ष मनोज अरोरा के प्रयासों से नलकूप खनन हो जाने से आश्रम के बच्चों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है तथा नगर में भी श्री अरोडा के प्रयासों की भूरी भूरी प्रंसशा की जारही हेै। श्री अरोरा ने बताया कि वनवासी कल्याण परिषद द्वारा अन्य सभी कार्यो को भी प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जावेगा । बच्चों में नैतिक संस्कार के साथ ही वनवासी संस्कृति के प्रचार-प्रसार की दिशा में भी योजनाबद्ध तरिके ये कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!