Connect with us

झाबुआ

दक्षिणमुखी मा कालिका मंदिर के लिये जनसहयोग देने की अपील की गई
यज्ञ शाला सहित अन्य सुसज्जतिकरण कार्य मंदिर की बढायेगें शोभा

Published

on


झाबुआ । नगर के नेहरू मार्ग स्थित कालिका माता मंदिर शहर का सबसे प्राचीन मंदिर है। माताजी की प्रतिमा दक्षिणमुखी है। झाबुआ के अलावा देश में ही कोलकाता में इस तरह की प्रतिमा है। इमली के वृक्ष के नीचे स्थित माता की प्रतिमा पर झाबुआ महाराजा गोपालसिंह ने लकड़ी के पाट व कवेलू डलवाकर टापरी बनवाई थी। राजा उदयसिंह ने वर्तमान मंदिर का पक्का निर्माण कराया। कहते हैं राजा दशहरा युद्ध जीतने के बाद सीधे माता मंदिर में आते थे। माता के दायीं ओर अन्नपूर्णा व बायीं ओर चामुंडा माता की प्रतिमा है। माता दिन में तीन रूप बदलती है। श्रद्धालु मंदिर की दीवार पर उल्टा स्वस्तिक बनाकर मन्नत लेते हैं। मनोकामना पूरी होने पर पुनः सीधा स्वस्तिक बनाते हैं। इस तरह नगर की इस प्राचिन धरोहर एवं शक्तिपीठ के रूप में मान्यता प्राप्त दक्षिणमुखी कालिका माता मंदिर का जिर्णोद्धार करने के लिये मध्यप्रदेश सरकार के धर्मस्व विभाग 10 लाख रूपये प्रदान किये है। तदनुसार कलेक्टर झाबुआ के मार्गदर्शन में इस मंदिर के जिर्णोद्धार एवं साज सज्जा का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने पर आगामी नवरात्री पर्व के दौरान इसकी छटा में ओर अधिक निखार आवेगा । प्राचिन दक्षिणमुखी महाकाली मंदिर की स्थाई समिति के सदस्यों एडवोकेट राजेन्द्र अग्निहौत्री, कांतिलाल नानावटी, राजेन्द्र पुरी, चन्दूभाई जायसवाल,राधेश्याम परमार, कन्हैयालाल राठोर,मनोज शाह, मनोज सोनी,अनीश शर्मा,राजेश डामोर,महेन्द्र शर्मा,एवं हेमेन्द्र नाना राठौर द्वारा नगर एवं अंचल की धर्मप्राण जननता से अनुरोध किया है कि धर्मस्व विभाग के सहयोग से मंदिर के पुनरूद्धार कार्य के अलावा ही माताजी के मंदिर मे स्थाई यज्ञ शाला एवं अन्य निर्माण कार्य भी करवाये जाने की श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए ,अपील की गई है कि माता जी मंदिर के सुसज्जतिकरण के लिये तन मन धन से निर्माण कार्य के लिये सहयोग करके अधिक से अधिक भागीदारी करें । मंदिर के पूजारी राजेन्द्र पुरी के अनुसार मंदिर के जिर्णोद्धार निर्माण का कार्य धर्मस्व विभाग के द्वारा तेजी से करवाया जारहा है तथा मंदिर की छत का कार्य पूर्णता की ओर है। समिति के राजेन्द्र अग्निहौत्री ने भी सभी धर्मप्रमियों से तन-मन धन से मंदिर के इस पुनित कार्य में सहयोग करने की अपील की है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!