Connect with us

झाबुआ

रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सेवा की प्रेरणा देना- मनोज अरोरा

Published

on


रो. मनोज अरोरा रोटरी 3040 के सहायक मंडलाध्यक्ष नियुक्त……..
झाबुआ । रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सेवा की प्रेरणा देना है। सेवा ही धर्म है, इस सिद्धांत पर काम करना है । यह बात रोटरी क्लब 3040 के नवनियुक्त सहायक मंडलाध्यक्ष रो. मनोज अरोरा ने राऊ में पद भार ग्रहण करते समय कहीं । रो. मनोज अरोरा को रोटरी क्लब 3040 के सहायक मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जाकर इन्हे जोबट, मेघनगर, थांदला एवं पेटलावद कार्यक्षेत्र का दायित्व राऊ में आयोजित रोटरी क्लब के कार्यक्रम में गवर्नर जिनेंद्र जैन द्वारा सौपा गया । ज्ञातव्य है कि श्री मनोज अरोरा पिछले एक दशक से अधिक समय से रोटरी परिवार से जुडे हुए होकर इनके द्वारा सेवा कार्यो के तहत उल्लेखनीय कार्य करके अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया हे । रो. मनोज अरोरा के अनुसार अंतरराष्ट्रीय रोटरी के दिशा-निर्देश के अनुसार यहां पर काम हो रहा है उसे और अधिक सक्रियता से किया जाना ही मुख्य लक्ष्य रहेगा । उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ओर अधिक तत्परता से काम काम किया जावेगा तथा सेवा कार्यो को वास्तविकता के धरातल पर उतारने में वे सफल रहेगें ।
रोटरी क्लब झाबुआ के आगामी (2022-23) अध्यक्ष कार्तिक नीमा ने बताया कि सहायक मंडल अध्यक्ष कार्यशाला प्रतिबद्ध का आयोजन राऊ मे हुआ , जिसमे श्री अरोरा को सहायक मंडल अध्यक्ष का नियुक्तिपत्र एवं ग्रेज्यूएशन का सर्टिफिकेट मंडल अध्यक्ष इलेक्ट गवर्नर जिनेंद्र जैन ने ने प्रदाय किया । इस अवसर पर मंडल सहायक सचिव प्रवीण चापेकर व रेडक्रास का प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य तसनीम जी मर्चेंट भी उपस्थित थे । श्री अरोरा को उक्त महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर रोटरीक्लब, जिले के पत्रकार सगठनो, विभिन्न समाजसेवी संगठनो, सकल व्यापारी संघ, बुद्धिजीवी वर्ग, सामाजिक संघ के पदाधिकारियों आदि ने बधाईया दी है तथा मानव सेवा के क्षेत्र में उनकी भूमिका को सकारात्मक उपलब्धिया प्राप्त हो सकेगी ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!