Connect with us

झाबुआ

जिला प्रशासन की पहल से हुआ झाबुआ जिले में अखिल भारतीय शतरंज फिडे रेटिंग स्पर्धा का आयोजन

Published

on


प्रशासन द्वारा सदैव प्रयास किया जाता रहा है कि झाबुआ के आदिवासी अंचल के बच्चों और यहां के आदिवासी लोगों में जागरूकता लाने तथा झाबुआ के विकास के लिए ही आयोजन किया जाए।इसके मद्देनजर सदैव प्रशासन इस प्रकार के आयोजन करने के लिए तत्पर रहा है।कलेक्टर सोमेश मिश्रा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया ।इसी कड़ी में झाबुआ जिले की माटी पर आदिवासी ग्रामीण अंचल के बच्चों में चैस के प्रति जागरूकता लाने एवं उनके उत्साह वर्धन हेतु जिला प्रशासन की पहल की और परहित जन सेवा संस्था के सहयोग से अखिल भारतीय फीडे रेटिंग शतरंज स्पर्धा का आयोजन हुआ।विशेष रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन का विशेष रूप से प्रोत्साहन एवं संपूर्ण सहयोग मिला । इस आयोजन को सफल बनाने में शतरंज ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के डायरेक्टर गौरव चतुर्वेदी, चीफ एग्जीक्यूटिव सदस्य विवेक धाकरे, विवेकानंद यादव, अयाज कुरेशी ऑर्गेनाइजिंग कमेटी की को-ऑर्डिनेट डॉ. अर्चना राठौर,टेबल आर्बिटर राकेश सोनी,भरत व्यास, नरेश पुरोहित,देवेंद्र चौहान आदि का इस आयोजन को सफल बनाने में बहुत सहयोग मिला ।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख गिरीश सी. डालाकोटी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और ऑर्बिटर सुनील सोनी, दीपक चौहान, ओपी यादव, चंडालिया, यश तुलापुरकर को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के समस्त सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया ।
झाबुआ जिले से लगभग 30 से 35 शतरंज खिलाड़ियों ने इस स्पर्धा में भाग लिया जिसमें नरेंद्र चतुर्वेदी अनमोल धाकरे,अवनी धाकरे, आयुष्मान दवे, मेघनगर से नरेंद्र,छापर खंडा राणापुर तहसील से माधव,पेटलावद, थांदला आदि तहसीलों शतरंज में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों ने भाग लेकर विशेष पॉइंट्स अर्जित कर पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्राप्त किया । इसके अतिरिक्त स्पर्धा में भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

विशेष आकर्षन
इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें 6 वर्ष की एक बहुत छोटी बच्ची कायना परमार उदयपुर राजस्थान विशेष आकर्षण का केंद्र रही और उसने बहुत अच्छा खेल का प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त किया एवं 81 वर्ष के युवा वृद्ध अजमेर राजस्थान ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया और रुपए 1400 रुपए नगद और ट्रॉफी भी अर्जित की।

अखिल भारतीय फिडे रेटिंग शतरंज स्पर्धा के प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी पश्चिम बंगाल से कौस्तुभ कुंडू थे बैंक ऑफ बड़ौदा के सौजन्य से हुए इस अत्यंत ही गरिमामय आयोजन में परहित जन सेवा संस्था द्वारा रुपए 50000 के चेक इनाम के साथ बहुत ही खूबसूरत टॉफी उन्हें प्रदान की गई उन्होंने अपने खेल का बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और इनाम प्राप्त कर अपने शहर के साथ-साथ झाबुआ का गौरव भी बढ़ाया। द्वितीय स्थान संजीव मिश्रा महाराष्ट्र ने रुपए 30,000 के चेक एवं ट्रॉफी अर्जित की और तीसरे स्थान पर मौलिक रावल गुजरात को रुपए 20000 के चेक के साथ ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया अखिल भारतीय फिडे रेटिंग शतरंज स्पर्धा में लगभग 135 खिलाड़ियों ने भाग लिया।विशेषकर 18 राज्यों से खिलाड़ियों ने यहां पर आकर झाबुआ जिले का मान बढ़ाया झाबुआ जिले के एकमात्र उत्कृष्ट अंबा पैलेस में इस स्पर्धा की संपूर्ण व्यवस्था रखी गई सभी दूरदराज से राज्यों से आए खिलाड़ियों ने व्यवस्था की बहुत अधिक प्रशंसा की और सभी ने एकमत से इस बात के लिए सराहना की कि वह अनेक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए अन्यत्र गए किंतु जैसी व्यवस्था और जैसा मान सम्मान उन्हें झाबुआ में प्राप्त हुआ ऐसा कहीं भी उन्हें आज तक देखने नहीं मिला बहुत ही उच्च स्तर का आयोजन झाबुआ में किया गया । झाबुआ में अखिल भारतीय फिडे रेटिंग शतरंज स्पर्धा के सफल होने का श्रेय समस्त ऑर्गेनाइजिंग कमेटी को दिया गया। कार्यक्रम का आभार परिजन सेवा संस्था की अध्यक्ष डॉ अर्चना राठौर ने माना ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!