Connect with us

झाबुआ

दक्षिणमुखी कालिका माता के दरबार में 2 अप्रेल से मनाइ्र जावेगी चैत्र नवरात्री

Published

on

झाबुआ से नयन टवली की खबर ✍️

चैत्र नवरात्री
धर्मस्व विभाग की राशि के अलावा भी जन सहयोग से माता मंदिर का होगा कायाकल्प
समिति की बैठक में लिये गये अहम फैसले

झाबुआ । पिछली 12 मार्च को प्राचीन दक्षिणी कालिकामाता मंदिर की स्थाई समिति की बैठक कांतिलाल नानावटी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में समिति के सदस्यों के साथ ही नगर के धर्मप्रेमी संभ्रांत नागरिक भी सम्मिलित हुए । विगत 2 वर्षो  से कोरोना की गाईड लाईन का पालन करते हुए नवरात्रि पर्व  मनाया गया था, किन्तु इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रचलित गाईड लाईन से प्रदेश को मुक्त करते हुए  समस्त धार्मिक ,सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम पूर्वानुसार आयोजित करने की  छूट दिये जाने पर मंदिर समिति द्वारा चैत्र नवरात्री पर्व जो 2 अप्रेल से प्रारंभ हो रहा है, को पूर्वानुसार श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाये जाने का निर्णय लिया गया । बैठक मे सर्वानुमति से  लिये गये निर्णय के अनुसार सम्पूर्ण मंदिर की विद्युत सजावट, आकर्षक साज-सज्जा, प्रातःकालीन कांकड आरती, तथा नियमित पूजा,  आराधना,आरती के साथ ही माताजी के नौ दिनों तक विभिन्न स्वरूपों के श्रृंगार करने का निर्णय लिया गया । बैठक मे बताया गया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन धर्मस्व विभाग द्वारा मंदिर के जिर्णोद्धार का कार्य द्रुत गति करवाया जा रहा है। तथा इसके लिये राशि 10 लाख रूपये स्वीकृत कर जारी की गई है । किन्तु नगर की यह प्राचीनतम धरोहर एवं एक मात्र शक्तिपीठ का मंदिर काफी पुराना एवं जर्जर होने से उक्त राशि पर्याप्त नही होने पर मंदिर समिति द्वारा अतिरिक्त जिर्णोद्धार का कार्य मंदिरजी को प्राप्त आय तथा नगर की धर्मप्रेमी जनता से प्राप्त आय , सहयोग निधि एवं आर्थिक सहयोग प्राप्त कर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्णय भी समिति द्वारा लिया गया है । मंदिर के आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल राठौर द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वानुमति से अनुमोदित किया गया । बैठक में समिति के राजेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, राधेश्याम परमार,चंद्र प्रकाश जायसवाल,मनोज शाह ,मनोज सोनी,आतिश शर्मा,राजेश डामोर,पिंटू शर्मा,राजेन्द्र पूरी सहित बडी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थिति रहें । अन्त में  आभार प्रदर्शन संस्था के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट राजेन्द्र प्रसाद अग्निहौत्री ने व्यक्त किया ।
सलग्न फोटो-
——————————————————-

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!