Connect with us

झाबुआ

संकल्प ग्रुप ने बालाजी हनुमान मंदिर पर मनाया फाग उत्सव’वरिष्ठ महिलाओं के चरणों में सूखे रंग समर्पित किये गये

Published

on

झाबुआ से नयन टवली की खबर ✍️  

संकल्प ग्रुप व मातंगी ग्रुप के सदस्यों द्वारा कृषि विभाग परिसर स्थित बालाजी हनुमान मंदिर पर उत्साह एवं उल्लास के साथ फाग उत्सव मनाया गया । उक्त जानकारी देते हुए संकल्प ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती भारती सोनी ने बताया कि अतिथि के रूप में महिलामण्डल की अध्यक्ष श्रीमती सलोनी जैन और रतलाम की दीपिका का स्वागत माता मातंगी के समक्ष रंग-तिलक लगाकर किया। मंदिर प्रांगण में ढोलक मंजीरों के साथ पारम्परिक होरी गीत व भजन गाये । पश्चात मातंगी ग्रुप की आमंत्रित सभी बहनों का स्वागत किया गया व साथ ही सबने  होरी और रंगों  पर आधारित अंताक्षरी खेली। साथ ही व्यक्तिगत अभिव्यक्तियों की प्रस्तुति दी गई।
  सभी सदस्यों द्वारा वरिष्ठ महिलाओं का चरणों मे रंग चढ़ाकर सम्मान के साथ फाग उत्सव प्रारम्भ किया गया, पश्चात सभी ने सूखे प्राकृतिक रंग से और फूलों को  एक दूसरे पर उड़ाकर नृत्य व गीतों के साथ उल्लासमय वातावरण में फाग उत्सव मनाया। 4 घण्टे तक खुशी व उत्साह से मनाया गया यह फाग उत्सव का समापन स्वल्पाहार के साथ हुआ।
   संकल्प ग्रुप की अध्यक्ष भारती सोनी ने सभी सदस्यों व पधारे अतिथियों के साथ कार्यक्रम में विशेष सहयोगी अतिथि सलोनी जैन महिला मंडल अध्यक्षा के अलावा ज्योति त्रिवेदी,रागिनी राठौर,संगीता भाबोर सुनीता आचार्य,सुनीता अलावा,शारदा कुमावत,विजया बजाज,सुधा त्रिवेदी,दीपिका बन्दवाल,निर्मला गोयल,कल्पना त्रिवेदी,शारदा त्रिवेदी,पवित्रा भावसार ,लीला त्रिवेदी  के साथ सभी सदस्यों का आभार माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ24 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ24 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!