Connect with us

झाबुआ

औदिच्य ब्राह्मण समाज झाबुआ के नए अध्यक्ष चुने गए डॉक्टर लोकेश दवे

Published

on

झाबुआ — स्थानीय कालका माता मंदिर हॉल परिसर में,नगर के औदिच्य ब्राह्मण समाज की महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
वर्ष 2022-23 के लिए आदित्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष लोकेश दवे मनोनीत किए गए।लोकेश दवे द्वारा अपने कार्यकाल की शुरुआत समाज जनों के साथ फाग उत्सव मना कर की गई।
शाम 5:00 बजे प्रारंभ हुए आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि समाज के वरिष्ठ जनों को आमंत्रित किया गया।

3 वर्ष की बालिका रेयांशी त्रिवेदी द्वारा गणेश वंदना एवं 8 वर्ष के राजवीर त्रिवेदी द्वारा रुद्राष्टक का पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
उद्बोधन की श्रृंखला में मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित डॉक्टर के के त्रिवेदी,अरविंद जी व्यास, राजेंद्र जी जोशी, सुशीला जी भट्ट, संगीता जी त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष जैमिनी शुक्ला एवं छगनला जी व्यास द्वारा ब्राह्मण समाज के सशक्तिकरण एवं उत्थान हेतु अपने विचार व्यक्त किए गए।
विशेष आमंत्रण पर व्यवसाई राजेश शर्मा,व्यापारी संघ सचिव हिमांशु त्रिवेदी एवं वरिष्ठ समाजसेवी रमेश शर्मा द्वारा सभा को उद्बोधित किया गया।
श्रीमती संगीता त्रिवेदी द्वारा गत वर्ष कार्यकारिणी द्वारा संपन्न किए सामाजिक उत्थान के कार्यों पर प्रकाश डाला गया एवं पूर्व अध्यक्ष जैमिनी शुक्ला के सफल कार्यकाल की संपन्नता पर बधाई दी गई।

आगामी वर्ष की कार्य योजना बताई

अध्यक्ष लोकेश दवे द्वारा आगामी वर्ष हेतु कार्य योजना का विवरण दिया गया,जिसमें उनके द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करने की नवीन पहल करने की मंशा जताई गई।
पश्चात श्रीमती जाया शर्मा द्वारा बच्चों को मनोरंजक खेल खिलाए गए।
मिलन समारोह में उपस्थित समाज जनों द्वार एक दूसरे पर गुलाल लगाकर एवं फूलों की होली खेल फाग उत्सव मनाया।

विशेष आभार:

समाज के कार्यों में तन मन धन से समर्पित रहने हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता शरद शुक्ला,जैमिनी शुक्ला,संगीता त्रिवेदी, देव्यानी नायक,नरेश शर्मा एवं शशिकांत शर्मा का अध्यक्ष लोकेश दवे द्वारा विशेष आभार प्रकट किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यम भट्ट द्वारा किया गया।
फाग उत्सव का गरिमामय समापन समाजजनों के सहभोज से किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!