Connect with us

झाबुआ

दीक्षार्थी बहनों का हुआ झाबुआ आगमन…….सकल जैन श्री संघ एवं विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा दीक्षार्थी बहनों का किया बहुमान

Published

on

दीक्षार्थी बहनों का हुआ झाबुआ आगमन
सकल जैन श्री संघ एवं विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा दीक्षार्थी बहनों का किया बहुमान
आचार्य श्री जयानंदसुरीश्वर जी म.सा की निश्रा मैं शंखेश्वर जी तीर्थ पर होगी दीक्षा
स्वाध्याय व गुरु समर्पण ही सयंम जीवन की सुगंध – साध्वी श्री प्रीतिदर्शना श्रीजी म.सा
झाबुआ- स्थानीय जैन तीर्थ श्री ऋषभदेव बावन जिनालय पर परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री मद्विजय जयानंदसुरीश्वर जी म.सा के वरद हश्ते दीक्षा अंगीकार करने जा रही मुमुक्षु श्रीमति कल्पनादेवी राजेश जी गादिया तलावत एवं मुमुक्षु कुमारी रक्षिता विजय कुमार जी वेदमूथा का बहुमान सकल जैन श्री संघ झाबुआ एवमं शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा किया गया ।
श्री संघ प्रवक्ता डॉ प्रदीप संघवी ने बताया कि मुमुक्षु बहनों का बहुमान कार्यक्रम अत्र विराजित परम पूज्य पूण्य सम्राट श्रीमद्विजय जयंतसेन सूरीश्वर जी म.सा. के पट्टधर गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद्विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. , आचार्य श्रीमद्विजय जयरत्न सूरीश्वर जी म.सा. की आज्ञानुवर्तीनी विदूषी साध्वी श्री प्रितिदर्शना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 6 की पावनकारी निश्रा मैं मंगलवार को श्री ऋषभदेव बावन जिनालय गुरु मंदिर हॉल पर आयोजित किया गया।


बहुमान कार्यक्रम के पूर्व मुमुक्षु बहनों को जय जय कार… जय जय कार ….दीक्षार्थी की जय जय कार के नारो के साथ सकल श्री संघ झाबुआ द्वारा बावन जिनालय मैं प्रवेश कराया गया जंहा पर प्रभु श्री आदिनाथ एवमं दादागुरुदेव की आरती मुमुक्षु बहनों द्वारा उतारी गई आरती के पश्चात गुरु मंदिर हॉल पर साध्वी जी की निश्रा मैं बहुमान कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम मे सर्वप्रथम श्राविकाओं द्वारा साध्वी जी को गुरुवंदना की गई उसके पश्चात पूज्य साध्वी जी ने मंगलाचरण फरमाया ।
प्रवचन देते हुए पूज्य साध्वी जी ने कहा कि मनुष्य जीवन की प्राप्ति के पश्चात आत्म कल्याण के लिए दीक्षा आवश्यक है । दीक्षा जीवन मे मोक्ष प्राप्ति हेतु साध्वी जी ने 3 सूत्र बताये, प्रथम- गुरु के प्रति समर्पण दूसरा- स्वाध्याय मैं लीन रहना, तीसरा-संसारी बातो से दूर रहना ।
मुमुक्षु बहनों ने अपने उद्धबोधन मैं कँहा की वैराग्य भाव एवं धर्म की प्राप्ति यह सब देव गुरु की कृपा से ही संभव है साथ ही सकल जैन श्री संघ झाबुआ को अपनी दीक्षा कार्यक्रम मे पधारने का आमंत्रण भी दिया।
शॉल श्रीफल से किया बहुमान बहुमान मैं सर्वप्रथम श्री संघ की ओर से मुमुक्षु रक्षिता बहन के पिता श्री विजय कुमार जी एवं रत्नकुक्षी माता का बहुमान किया गया, उसके पश्चात मुमुक्षु बहन श्रीमति कल्पनादेवी गादिया व मुमुक्षु रक्षिता बहन का बहुमान श्री श्वेताम्बर जैन श्रीसंघ , श्री ऋषभदेव बावन जिनालय मूर्ति पूजक श्री संघ , श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्री संघ, श्री तेरापंथ सभा , अ. भा. श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद, महिला परिषद, तरुण परिषद, श्री हेमेन्द्रसूरी महिला मंडल, श्री राज- ऋषभ बहु मंडल , श्री नवकार ग्रुप, श्री जैन सोशलग्रुप मैत्री, जीवदया मंडल,कल्याण मित्र परिवार, अणु नवयुवक मंडल, सामायिक मंडल आदि नगर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा शॉल श्रीफल से दीक्षार्थी बहनों का बहुमान किया गया।
डॉ प्रदीप संघवी ने बताया की गुजरात के श्री शंखेश्वर जी तीर्थ पर परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री मद्विजय जयानंदसुरीश्वर जी म.सा. की पावनकारी निश्रा मैं मुमुक्षु कु.रक्षिता विजय कुमार जी वेदमूथा (आहोर/भिवंडी) की दीक्षा 21 अप्रैल 2022 को होगी एवमं मुमुक्षु श्रीमति कल्पनादेवी राजेश जी गादिया तलावत ( आहोर/ काकीनाड़ा) की दीक्षा 7 मई 2022 को होगी एवम अपना संयम जीवन गुरुणी विदुषी साध्वी श्री मणिप्रभा श्रीजी म.सा. के चरणों मे समर्पित करेगी ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ9 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!