Connect with us

RATLAM

मेडिकल कॉलेज में 18 अप्रैल को विशाल स्वास्थ्य मेले के आयोजन की तैयारियां

Published

on

रतलाम / देश आजादी का  अमृत महोत्सव मना रहा है। इस क्रम में 18 अप्रैल से 23 अप्रैल के मध्य विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन विभिन्न विकासखंडों में किया जा रहा है।   रतलाम शहरी  एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला 18 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज रतलाम में आयोजित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि मेले की तैयारियों के लिए आज एसडीएम शहर श्री राजेश कुमार शुक्ला, एसडीएम ग्रामीण सुश्री कृतिका भिमावत, मेडिकल कॉलेज के डॉ. मिश्रा, डॉक्टर सुमित,  धराड़ पीएचसी के डॉक्टर राजावत, डीपीएम डॉक्टर अजहर अली, बीईई श्रीमती इशरत जहां सय्यद आदि ने मेडिकल कॉलेज में मेले के संबंध में तैयारियां की तथा दी जाने वाली स्वास्थ सेवाओं के स्थान परीक्षण कक्ष आदि का निर्धारण किया।

सीएमएचओ ने बताया कि स्वास्थ्य मेले के दौरान एनएचएम अंतर्गत डिजिटल हेल्थ मिशन अंतर्गत लोगों के डिजिटल हेल्थ आईडी बनाए जाएंगे इसके लिए आवेदक को अपना आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर वाला फ़ोन साथ लाना आवश्यक रहेगा। मेले में आयुष्मान कार्ड  नि:शुल्क बनाए जाएंगे इसके लिए समग्र आईडी एवं आधार कार्ड आवश्यक रूप से लाना होगा।  स्वास्थ्य शिविर में  कोविड संबंधित समस्त प्रकार के टीकाकरण की व्यवस्थाओं के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, 0 से 18 वर्ष आयु के बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ ह्रदय रोग, डायबिटीज, कैंसर, नेत्र रोग, चर्म रोग, दंत रोग, मानसिक रोग, आयुष विभाग की स्वास्थ्य सेवाएं, हड्डी रोग, मेडिसिन आदि के नि:शुल्क जांच उपचार तथा दवाइयों की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अनुरोध किया है कि मेले में अधिक से अधिक संख्या में हितग्राही उपस्थित होकर सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!