Connect with us

RATLAM

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जिले से 23 अप्रैल को वैष्णो देवी की यात्रा 15 अप्रैल अवकाश दिवस में भी आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे

Published

on

रतलाम / मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आगामी 23 अप्रैल को जिले से वैष्णो देवी के लिए तीर्थयात्री रवाना होंगे। रतलाम जिले के लिए शासन द्वारा 300 यात्रियों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। ज्ञातव्य है कि 15 अप्रैल अवकाश दिवस में भी जनपदों व नगरीय निकाय में तीर्थ दर्शन योजना के आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वैष्णो देवी यात्रा के लिए नियोजित ढंग से कार्य योजना तैयार कर आवेदन प्राप्ति हेतु सभी एसडीएम तथा जनपदों के मुख्य कारण अधिकारियों को निर्देशित किया है। यात्रा में डॉक्टर अटेंडर भी साथ रहेंगे। वैष्णो देवी यात्रा 23 अप्रैल से 28 अप्रैल तक संपन्न होगी। आवेदन पत्र ऑनलाइन करने एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला सूचना अधिकारी श्री नरेंद्रसिंह चौहान मोबाइल नंबर 99268-77636 या श्री महेश पोरवाल मोबाइल नंबर 99771-67429 पर संपर्क किया जा सकता है। तीर्थ यात्रा के इच्छुक हितग्राही अपने आवेदन अपनी जनपद पंचायत अथवा नगरीय निकाय में जमा करा सकते हैं। आवेदन का प्रारूप भी उन्हीं स्थानों से प्राप्त होगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!