Connect with us

RATLAM

इन्दौर- दाहोद के बीच रेल लाईन पकडेगी रफ्तार 111 करोड़ के टेंडर जारी

Published

on


रतलाम। इंदौर-दाहोद रेल लाइन परियोजना में इस साल 265 करोड़ रुपए मिलने के बाद इस काम को रफ्तार देने के लिए रेलवे ने 111 करोड़ के कामों को लेकर टेंडर जारी किए हैं, जिससे छोटे से लेकर बड़े काम होना हैं। बाकी कामों के लिए भी टेंडर जारी करने की तैयारी की जा रही है। इंदौर-दाहोद परियोजना का काम समयसीमा से बाहर चला गया है। करीब 204 किलोमीटर की इस रेल लाइन को कोरोना काल में रेलवे ने बंद कर दिया था, लेकिन मध्यप्रदेश और गुजरात के जिन इलाकों से यह रेल लाइन गुजरना है, वहां के जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में रेलवे अधिकारियों के समक्ष इस रेल लाइन को महत्वपूर्ण बताते हुए मांग रखी कि इसे बंद नहीं किया जाए और इस साल प्रस्तुत रेल बजट में इसके लिए 265 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। राशि मिलने के बाद रेलवे के निर्माण विभाग ने इस प्रोजेक्ट को गति देने की तैयारी कर ली है। फिलहाल 111 करोड़ रुपए के टेंडर रेलवे ने जारी कर दिए हैं, जिसमें गुनावड़ और धार के बीच के 14 किलोमीटर के क्षेत्र में यार्ड, ब्रिज, एप्रोच, पुल, स्टील गर्डर कम्पोनेंट जैसे काम तो किए जाएंगे, वहीं कईबड़े काम भी इस टेंडर में शामिल किए गए हैं। इस काम को एक साल में पूरा करने का टारगेट दिया गया है।
2024 तक इंदौर से धार के बीच ट्रेन
इंदौर से टीही के बीच का काम पूरा हो चुका है और इस पर गुड्स कंटेनर ट्रेनें चल रही हैं, जो इंदौर होकर आती-जाती हैं। इंदौर से धार के बीच भूमि अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया गया है और अगर संभव हुआ तो 2024 तक इंदौर से धार के बीच ट्रेनें चलने लगेंगी। (साभार )

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!