Connect with us

RATLAM

रतलाम में विशाल स्वास्थ्य मेले की तैयारियां जारी कलेक्टर ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे

Published

on

रतलाम / रतलाम के मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 18 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले विशाल स्वास्थ्य मेले के आयोजन की तैयारियां लगातार जारी है। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने मेला आयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण दायित्व विभिन्न अधिकारियों को सोपे हैं।

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता को चिकित्सा विशेषज्ञों की व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा है। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े को ग्रामीण विकास विभाग की उपस्थिति सुनिश्चित करने और मानिटरिंग का दायित्व सौंपा है। एसडीएम श्री राजेश शुक्ला नोडल अधिकारी तथा कैंप प्रभारी बनाए गए हैं। इसी तरह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री रजनीश सिन्हा को महिला बाल विकास विभाग के अमले की उपस्थिति तथा मानिटरिंग का कार्य सौंपा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे को राज्य स्तर से प्राप्त समस्त निर्देशों का विभागीय अमले से निर्वहन कराने का दायित्व सौंपा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज सिंह चौहान को आयुष विभाग की शत-प्रतिशत सहभागिता और योग शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है।

स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान कार्ड  तथा डिजिटल हेल्थ मिशन अन्तर्गत हेल्थ कार्ड बनाने के साथ ही विभागीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं से क्षेत्र के आम नागरिक लाभान्वित किए जाएंगे। स्वास्थ्य मेले में समस्त प्रकार की जांच, चिकित्सा परामर्श, दवाईयों के वितरण सहित विभागीय गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!