Connect with us

झाबुआ

झाबुआ विधायक श्री जीएस डामोर का वार्ड नंबर 18 में स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित

Published

on

झाबुआ के वार्ड नंबर 18 में नवागत विधायक श्री जीएस डामोर का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया |उक्त आयोजन समस्त वार्ड वासियों के सहयोग से एवं सिद्धेश्वर मित्र मंडल के नेतृत्व में किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जी. एस. डामोर थे | मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम दीप जलाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया | तत्पश्चात वार्ड के वरिष्ठ जनों ने एवं वार्ड के पार्षद नरेंद्र राठौरीया ने और मातृशक्ति ने माननीय मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पमाला द्वारा किया गया |उक्त कार्यक्रम में माननीय विधायक महोदय के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे| कार्यक्रम में नरेंद्र राठौरीया ने अतिथियों का स्वागत उद्बोधन भी किया तत्पश्चात सिद्धेश्वर मित्र मंडल एवं पार्षद नरेंद्र राठौरीया द्वारा माननीय मुख्य अतिथि को प्रतीक स्वरूप महाराजा शिवाजी की चित्र भेट की एवं मातृशक्ति ने शाल एवं श्रीफल भेंट किया |उसके बाद माननीय विधायक जी ने अपने उद्बोधन में वार्ड की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब भी मैं विकास के कार्य शुरू करूंगा तो उसमें वार्ड नंबर 18 का पहला क्रम होगा |यहीं से मैं अपने विकास कार्य शुरू करूंगा | उन्होंने अपने उद्बोधन में मुख्य रूप से जल प्रदाय एवं गंदा पानी निकासी कार्य को महत्व देने की बात कही |उक्त कार्यक्रम में वार्ड के सैकड़ों महिला पुरुष एवं बच्चों ने हिस्सा लिया | स्वागत एवं सम्मान समारोह में मुख्य मुख्य रूप से पार्षद नरेंद्र राठौरीया ,जुवान सिंह ,संतोष कहार , अनिल पाटीदार, प्रवीण कालानी ,बुरहान भाई ,डॉ अरविंद दातला ,बबलू गिरी ,राजेश सतोगीया ,राजू शर्मा , गोपाल पटेल ,शांतिलाल चौहान , पेमा दादा ,कन्हैया लाखेरी, राहुल पिटवा , मीडिया प्रभारी कमलेश सोनी
मातृशक्ति भी मौजूद रहे |सिद्धेश्वर महिला मंडल के श्रीमती वंदना पूरी , श्रीमती चंदा राठौरीया ,श्रीमती जेनब बौहरा ,श्रीमती भगवती सतोगीया ,श्रीमती भगवती गोस्वामी ,श्रीमती सपना पंचाल एवं श्रीमती रानी कुशवाहा आदि मौजूद रहे |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!