Connect with us

झाबुआ

भाजपा मंडल झाबुआ ने सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चलाया सफाई अभियान, स्वच्छताकर्मियों का सम्मान कर उनकी सेवाओं की सराहना की

Published

on


झाबुआ। प्रदेश भाजपा के निर्देश एवं जिला भाजपा के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल झाबुआ द्वारा विगत 7 से 20 अप्रेल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के तहत 18 अप्रेल, सोमवार को दोपहर 11.30 बजे से भाजपा मंडल झाबुआ द्वारा अध्यक्ष अंकुर पाठक, उपाध्यक्ष मितेश गादीया एवं मंडल महामंत्री तथा पार्षद जुवानसिंह गुंडिया के नेतृत्व में स्थानीय डीआरपी लाईन स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। जिसमें मंदिर परिसर में श्रमदान करते हुए पूरे परिसर को साफ करने के बाद यहां स्वच्छताकर्मियों का सम्मान भी किया गया।
जानकारी देते हुए भाजपा मंडल झाबुआ के मीडिया प्रभारी प्रियंक तिवारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, पूर्व विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल, पूर्व जिला कार्यालय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पं. महेन्द्रकुमार तिवारी, आईटीआई जोबट के चेयरमेन यशवंत भंडारी उपस्थित थे। उक्त अतिथियों के साथ भाजपा मंडल झाबुआ के पदाधिकारियांे में उपाध्यक्ष मितेश गादिया, शोभा राकेश कटारा एवं अजय अमरू डामोर, मंडल मंत्री राजेश थापा, किशोर भाबोर एवं अतीक भाबोर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान, जिला कार्यालय मंत्री मजेसिंह मखोड़िया, जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, झाबुआ मंडल अध्यक्ष शक्तिसिंह देवड़ा, भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल भूरिया, युवा नेता शैलेष बिट्टू सिंगार, भाजपा महिला मोर्चा की झाबुआ मंडल अध्यक्ष सुनिता वर्मा, मीनू मकवाना, युवा कार्यकर्ता दीपक भागवत, रवि थापा आदि ने हाथों में झाड़ू लेकर पूरे मंदिर परिसर को साफ-सुथरा किया। परिसर में फैले फूल-पत्तियों के कचरे को एक स्थान पर एकत्रित कर बाद नगरपालिका के सफाईकर्मियों द्वारा नपा के जमादार राकेश कटारा के नेतृत्व में उसे ट्रेक्टरों में भरकर अन्यत्र स्थान पर फिंकवाया गया। कुछ देर में ही परिसर पूरी तरह से साफ होकर सुंदर सुशोभित होने लगा।
इनका किया गया अभिनंदन
इस दौरान शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में दिन-रात जुटे रहने वाले सफाईकर्मियों में गणेश, जगनलाल, विनोद, करण, दीपक, विष्णु, रामला, रामसिंह, रितिक, अशोक, गुलाब पूंजिया, करण, ट्रेक्टर चालक कैलाश आदि का अतिथियों एवं भाजपा मंडल झाबुआ के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मिलकर पुष्पमाला पहनाकर एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए उन्हें ठंडाई (छाछ) का भी वितरण किया। अंत में सभी के प्रति आभार भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!