Connect with us

झाबुआ

झाबुआ शहर में बेधड़क चल रहा सट्टा एवं क्रिकेट बुकी का काम

Published

on

शहर में चौराहे ओर कॉलोनी में चल रहा है सट्टे का अवैध कारोबार…….
झाबुआ – किसी का घर उजड़ जाए या उसके बच्चे सड़क पर आ जाएं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता केवल सट्टा खिलाने वालों की कोठियां बननी चाहिए । ऐसा ही कुछ खेल झाबुआ सहीत जिले में चल रहा चौराहे पर सट्टा लिखने का काम । जी हां हम आपको बताते चलें कॉलोनी ओर चौराहे में इस समय बेखौफ सट्टा खिलाया जा रहा है। सट्टा खेलने वालों के कई घर बर्बाद हो चुके है। शराब मैं तो शराबी खुद के शरीर का नाश करता है और सट्टे में पूरे परिवार की बर्बादी होती है बीवी बच्चे व अपने बूढ़े माता-पिता की कमाई हुई दौलत पूरी सट्टा कारोबारी के घर चली जाती है बच्चे रोड पर आ जाते हैं तब उन्हें जाकर समझ पड़ती है कि हमने यह क्या किया और बाद में बड़े हादसे होते हैं इनके हौसले इतने बुलंद हो गए हैं जिसमें इन को किसी भी प्रकार से कानून पुलिस एवं समाज का कोई डर नहीं रह गया है। सट्टा खेलने वालों को तो कुछ प्रॉफिट नहीं हुआ है मगर सट्टा खिलाने वालों के दिन दुगनी और रात चौगुनी जैसी हो रही है। गाड़ी घोड़े बंगले बन रहे। झाबुआ के कुछ नगरवासी दबी जुबान से यह भी कहते हैं सट्टा खिलाने वाले कोई यूं ही और साधारण व्यक्ति नहीं है काफी शातिर और होशियार हैं और यही नहीं सट्टा खिलाने में जो आमदनी होती है उसका हिस्सा कुछ अन्य जगहों पर भी जाता है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि यह सट्टे का कारोबार व्हाट्सएप एवं क्रिकेट की लाइन पर इतने शातिर तरीके से किया जाता है की पुलिस यदि उनको पकड़ती भी है तो भी उनके पास किसी प्रकार का मैसेज पैसा वगैरा नहीं मिलता है जिसके अभाव में कुछ घंटों में पुलिस की गिरफ्त से बाहर हो जाते हैं और फिर यह गोरखधंधा धड़ल्ले से किया जाता है। कॉलोनी, या बस स्टैंड चौराहे पर प्रतिदिन एक अनुमान के मुताबिक लगभग एक लाख से अधिक की खाई सटटा किंग द्वारा की जाती है। यहां पर सटटा किंग द्वारा अपने एजेन्ट चाय, पानठेला होटल एवं किराना दुकानों में बैठाए गए हैं।जो सेठ बनकर सबकी आंखों में धूल झोंककर सटटे की खाई कर रहे हैं। शहर में खुलेआम यह कारोबार खूब फल-फूल रहा है। शहर में सट्टा कारोबार का संचालन जोरो पर है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि छुटभैय्या नेताओं और आसपास के रसूखदारों की मदद से जुएं एवं सट्टे का कारोबार चल रहा है। यहां तक क्रिकेट मैच पर हर विकेट पर हर रन पर और हार जीत पर भी करोड़ों का सट्टा चलाया जा रहा हैं जिसकी भनक पुलिस को भी नहीं है इतने बड़े पैमाने पर क्रिकेट सट्टा चल रहा। हां यह जरूर है कि जो सट्टा शहर में चल रहा है वह आम जन को तो नजर आ रहा है लेकिन पुलिस को नजर नहीं आ रहा है यह समझ से परे.हैं । झाबुआ में लंबे समय से इस कारोबार का संचालन हो रहा है लेकिन यहां तक वर्दी धारियों की पहुंच नहीं हो पा रही है और यही कारण है कि स्थानीय लोगों की मदद से सट्टा का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। बेरोजगार युवाओं को सट्टा किंग कॉलोनी और चौराहों नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में कई प्रकार के सटटा का धंधा संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत लालच में आए लोगों से हजारों रुपए की लूट की जा रही है। जैसे टाइम बाज़ार,मिलन डे,कल्याण एवं नाइट मिलन सुबह 11 बजे से रात्रि 12 बजे तक सटटे की खाई की जाती हैं। यहां पाचो सटटे के अंक ओपन-क्लोज के नाम आठ टाइम खेले जाते हैं। जिनमे युवा बेरोजगार, बच्चे महिलाएं 1 के 9 के चक्कर में अपना पैसा एवं समय दोनों बर्बाद कर रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर भी खानापूर्ति की जाती है जिसस बड़ी आसानी से सट्टा खाईवाल पुलिस गिरफ्त से बाहर हो जाता है। और क्रिकेट सट्टा चलाने वाले तक पुलिस हमेशा ना कामयाबी रहती है। क्या झाबुआ पुलिस कप्तान इन गोरखधंधे करने वालों को पकड़ेंगे या झाबुआ पुलिस की ना कामयाबी के चलते ऐसे ही धंधा फल-फूल ने देंगे देखना होगा कि अब पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करते हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!