Connect with us

झाबुआ

जिला मुख्यालय पर चोरी की घटनाओं से आमजन भयभीत

Published

on

झाबुआ – जिला मुख्यालय पर चोरी और वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है पुलिस इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है और घटनाओं को ट्रेस भी नहीं कर पा रही है मुख्यालय पर बढ़ती घटनाओं से आम जनमानस भयभीत है और जिला मुख्यालय की पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी एक प्रश्नचिन्ह है ?

करीब 20 दिन पूर्व 7- 8 दिसंबर मध्य रात्रि नगर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित जिला भाजपा कार्यालय परिसर से 3 बाइक चोरी की वारदात हुई |इसके बाद 9 दिसंबर काे नगर के मध्य से दिनदहाड़े दो बाइक चोरी हुई जिसमें एक बाइक चोर होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ , लेकिन अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है क्यों ? विगत दिनों ही फुल माल से गैहलर बडी के बीच में ही सिंधिया फैंस क्लब के अध्यक्ष के वाहन पर अज्ञात हमलावरों ने लूट की कोशिश को अंजाम देने का प्रयास किया |बीती रात पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक छोर पर बसे रहवासियों के घर से चोरों ने डेढ़ लाख रुपए के माल पर हाथ साफ किया जिसमें चोरों ने दो बाइक चुराकर पुलिस के सामने चुनौती पेश की | पुरानी हाउसिंग बोर्ड के रहवासियों ने बताया कि मध्यरात्रि दो पहिया वाहन MP5 MJ 5888 वाहन मालिक गोपाल पंवार व दूसरी बाइक MP45-MD 1108 वाहन मालिक पिंटू मलिक की वाहन चोरी हो गया , जिसकी रिपोर्ट थाने में भी की गई है |मुख्यालय पर बाइक चोर इतने सक्रिय हो गए हैं कि उन्हें पुलिस और शहर में जगह-जगह लगे पुलिस कैमरे होने का भी भय नहीं है और वे बेखौफ होकर एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं |चर्चा चौराहों पर है कि एक के बाद एक चोरी की घटनाएं होती जा रही है और पुलिस सिर्फ जांच तक ही सीमित है क्यों ? क्या कारण है? यह भी चर्चा जोरों पर है कि क्यों यह बाइक चोर पुलिस से भयभीत नहीं है | क्या पुलिस के आला अधिकारी इस और ध्यान देंगे या फिर बाइक चोर जिला मुख्यालय पर ही यूं ही चोरी का आतंक मचाते रहेंगे |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
DHAR9 minutes ago

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण, धार द्वारा आयोजित “विश्व साइकिल दिवस”-  संडे ऑन साइकिल “ कार्यक्रम व सायकल रैली का आरम्भ किया गया

झाबुआ2 days ago

कार्यालय को मंदिर समान मानें, स्वच्छता को बनाएं दैनिक आदत : एसडीएम भास्कर गाचले.                      

RATLAM2 days ago

रतलाम में होगा दिव्य ‘प्रेम वाहिनी’ रथ यात्रा का भव्य स्वागत, श्री सत्य साई बाबा की चरण पादुकाओं के होंगे दर्शन

झाबुआ2 days ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नगर मंडल झाबुआ का वृक्षारोपण अभियान

Ranapur3 days ago

भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने टाल दिया हाट बाजार जगह परिवर्तन का मामला

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!