Connect with us

झाबुआ

भाजपा मंडल झाबुआ द्वारा बुथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का किया गया आयोजन

Published

on


मोबाईल एप के माध्यम से भी दी गई जानकारी, दो सत्रों मंे हुआ कार्यक्रम
झाबुआ। भाजपा मंडल झाबुआ द्वारा स्थानीय गोपाल कॉलोनी स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में 1 मई, रविवार को बुथ प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें बुथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं बीएलओ को बुथ पर कार्य करने संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ दूसरे सत्र में आईटी वर्करों को मोबाईल एप के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई।
जानकारी देते हुए भाजपा मंडल झाबुआ मीडिया प्रभारी प्रियंक तिवारी ने बताया कि प्रथम सत्र का शुभारंभ अतिथियों में भाजपा जिला महामंत्री एवं बुथ प्रभारी सोमंिसंह सोलंकी तथा मुख्य वक्ता पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल ने भारत माता, पं. दिनदयाल उपाध्याय एवं पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। स्वागत उद्बोधन भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ने दिया। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक श्री बिलवाल ने बुथों पर किस तरह कार्य करना है, इसके बारे में झाबुआ मंडल से जुड़े बुथों के अध्यक्ष, महामंत्री एव बीएलओ को मार्गदर्शित किया।
मोबाईल पर एप की जानकारी दी
दूसरे सत्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव एवं भाजपा मंडल मंत्री राजेश थापा ‘राजूभाई; ने मोबाईल के माध्यम से एप डाउनलोड करवाकर एवं उसके कार्यों संबंधी जानकारी दी। दो सत्र में यह प्रशिक्षण करीब 3 घंटे तक चला। दोनो सत्रों का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री एवं पार्षद पपीश पानेरी ने किया एवं अंत मंे आभार मंडल मंत्री राजेश थापा ‘राजूभाई’ ने माना।
यह रहे उपस्थित
उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला कार्यालय मंत्री पं. महेन्द्रकुमार तिवारी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, मंडल उपाध्यक्ष शोभा राकेश कटारा एवं राजा ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष एवं पार्षद नरेन्द्र राठौरिया, कार्यालय मंत्री राजेश मेहता, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री मयूर पवार, पार्षद अजय सोनी, मनीष ठाकुर, बुथ अध्यक्ष रमण कनेश, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपेश बबलू सकलेचा, सुनिता वर्मा, शालिनी डामोर, दीपक सोनी, स्मृति भट्ट आदि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!