Connect with us

DHAR

संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जुलाई माह से मिलना शुरू होगी छात्रवृत्ति- मुख्यमंत्री श्री चौहान .. पोर्टल से होगा छात्रवृत्ति वितरण का संचालन .. मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को किया संबोधित

Published

on

रतलाम/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप छात्रवृत्ति की व्यवस्था की जा रही है। यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थियों को जुलाई माह से छात्रवृत्ति मिलना आरंभ हो जाए। छात्रवृत्ति का संचालन पोर्टल से होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद का त्यौहार प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न होने पर सभी को बधाई और शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अक्षय तृतीया के पावन पर्व और परशुराम जयंती पर संस्कृत भाषा का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों और पुजारियों के कल्याण के संबंध में लिए गए निर्णय की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संस्कृत शिक्षकों के सभी पद भरे जाएंगे। अब तक 1900 पद भर लिए गए हैं, शेष पर भर्ती जारी है। जब तक शिक्षकों की भर्ती नहीं होती तब तक अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत शिक्षकों के पदों पर भर्ती से, युवा संस्कृत भाषा के प्रति आकर्षित होंगे और संस्कृत शिक्षण को कॅरियर के रूप में अपनाने के लिए भी प्रेरित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परशुराम चरित्र और गीता सार को शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए पाठ्यक्रम समिति की बैठक करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को शासन की संबल सहित सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंदिर के पुजारियों को उपलब्ध कराए जाने वाले मानदेय के संबंध में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम गान के साथ शुरू हुई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ52 minutes ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ58 minutes ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!