Connect with us

DHAR

जैविक खेती को अपनाना चाहिए हतनारा में तालाब निर्माण के भूमिपूजन में विधायक डॉ. पांडेय ने कहा

Published

on

रतलाम/  एक से अधिक फसलों को लेने व रासायनिक खाद का प्रयोग करने की लगातार प्रतिस्पर्धा से भूमि की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है, जैविक खेती के प्रयोग को अपनाना चाहिए। विगत वर्षों से लगातार किये जा रहे प्रयास में सफलता मिली है। जिले में कृषि सिंचाई योजना में जिले के जावरा व पिपलोदा की ही परियोजना स्वीकृत हुई जो क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है।

उक्त विचार विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने पिपलोदा विकासखण्ड के ग्राम हतनारा में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई वाटरशेड योजना के तहत 28.50 लाख रु से स्वीकृत तालाब निर्माण के भूमिपजन के अवसर पर व्यक्त किये। इस दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, अनुविभागीय अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, श्री सुरेश धाकड़, श्री राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा, श्री अमित पाठक, ठाकुर श्री देवेंद्रसिंह पंवार मंचासीन थे। डॉ. पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लगातार किसानों की चिंता कर रहे है। जैविक खेती पर जोर दे रहे है, ताकि खेती में सुधार आ सके। डॉ. पांडेय ने लगातार जल संकट को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने स्वंय ने विगत वर्षों में क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न स्थानों के प्रस्ताव शासन व प्रशासन को भेजे थे, जिसके फलस्वरूप इन प्रस्तावों पर स्वीकृति मिलना शुरू हो गई है।

कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने कहा कि जल संकट वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता से स्टॉपडेम व तालाब को स्वीकृति दी जाएगी। आपने कार्यो को गुणवत्तापूर्ण किये जाने पर बल दिया। कार्यक्रम को श्री धाकड़, श्री गुडरखेड़ा व श्री पाठक ने भी सम्बोधित किया। इसके पूर्व ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री राजेश धनोतिया व जिला पंचायत वाटरशेड के परियोजना अधिकारी श्री महेंद्र सिंह ने परियोजना की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि हतनारा में 28 लाख 50 हजार रु. की लागत से तालाब का निर्माण किया जाएगा। 3514 घनमीटर गहरे इस तालाब से 2342 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने कन्या पूजन किया। विधायक डॉ. पांडेय, कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम व अन्य अतिथियों का स्वागत जनपद पंचायत की सीईओ अल्फिया खान, नायब तहसीलदार श्री चन्दन तिवारी, श्री प्रकाश डाबी, ग्राम प्रधान श्री भागीरथ, श्री प्रकाश पाटीदार, श्री हेमन्त पाटीदार, श्री जोरावरसिंह आदि ने किया। इस अवसर पर श्री दिनेश पाटीदार, श्री मनमोहन राणा, श्री खेमराज पाटीदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विधायक डॉ. पांडेय, कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम व अधिकारियों का दल ग्राम हतनारा में विधायक डॉ पांडेय की अनुशंसा पर सगस बाउजी के पास 9 लाख 77 हजार रु. एवं हनुमान घाट के पास 19 लाख 40 हजार रु की लागत से स्वीकृत स्टॉप डेम निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुँचे। वहां कार्यो की गुणवत्ता और जल भराव की स्थिति भी जानी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Up Next

प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज । सांसद गुमानसिंह डामोर के वक्तव्य को एडिट कर वायरल की थी डा. विक्रांत भूरिया ने । रतलाम/झाबुआ । रतलाम,झाबुआ आलीराजपुर के सांसद श्री गुमानसिंह डामोर के नीजि सचिव सागरसिंह रावत की शिकायत पर झाबुआ कोतवाली में प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है । पुलिस ने आईपीसी की धारा 505(1)(बी), 120 बी, 499 एवं 500 के तहत मामला दर्ज किया है। उनके साथ युवक कांग्रेस आलीराजपुर के जिलाध्यक्ष दीपक भूरिया को भी आरोपी बनाया गया है। यह था मामला 29 अप्रेल को आलीराजपुर में जनजाति सुरक्षा मंच की डिलिस्टींग रैली के दोरान सांसद गुमानसिंह डामोर ने मीडिया को एक बयान दिया था जिसमे आदिवासी से अन्य धर्मो में धर्मान्तरित हुए लोगों जनजाति आरक्षण से वंचित करने के लिये लोकसभा और राज्यसभा में कानून बनाने और इसके पहले जनजागरण कर वातावरण बनाने की मांग की गई थी । आरोप हैै कि उनके बयान के आदिवासी से अन्य धर्मो में धर्मान्तरित हुए लोगों के आरक्षण समाप्त करने संबंधित हिस्से को वीडियों से एडिट किया गया जिसके बाद वीडियों यह दिखने लगा कि डामोर आदिवासियों का आरक्षण समाप्त करने की बात कर रहे है, वीडियों वायरल होने और सोश्यल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अपलोड होने के बाद सांसद गुमानसिंह डामोर की ओर से उनके नीजि सचिव सागरसिंह रावत ने झाबुआ पुलिस को असली वीडियों सौप कर की थी जिसके परीक्षण उपरान्त झाबुआ कोतवाली पुलिस ने यह एफआईआर दर्ज की ।

Don't Miss

संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जुलाई माह से मिलना शुरू होगी छात्रवृत्ति- मुख्यमंत्री श्री चौहान .. पोर्टल से होगा छात्रवृत्ति वितरण का संचालन .. मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को किया संबोधित

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!