Connect with us

DHAR

देवझिरी जैन तीर्थ पर वैशाख पूर्णिमा पर होगा प्रभू श्री माणीभद्र वीर हवन पूजन महोत्सव । आचार्य श्री सुयश सूरिश्वरजी मसा की निश्रा में 4 दिवसीय आयोजन में बहेगी ज्ञान गंगा । 13 मई को प्रातः 8 बजे होगा आचार्यश्री का मंगल प्रवेश !

Published

on

देवझिरी जैन तीर्थ पर वैशाख पूर्णिमा पर होगा प्रभू श्री माणीभद्र वीर हवन पूजन महोत्सव ।
आचार्य श्री सुयश सूरिश्वरजी मसा की निश्रा में 4 दिवसीय आयोजन में बहेगी ज्ञान गंगा ।
13 मई को प्रातः 8 बजे होगा आचार्यश्री का मंगल प्रवेश
झाबुआ । पवित्र देवझिरी जैन तीर्थ स्थल पर आगामी 16 मई सोमवार वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूज्य आचार्य श्री सुयश सूरिश्वरजी महाराज साहब की पावन निश्रा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य स्वरूप में श्रीमाणीभद्र वीर हवन पूजन महोत्सव का चार दिवसीय दुर्लभ आयोजन किया जावेगा । श्री आदिनाथ माणीभद्र पारमार्थिक ट्रस्ट देवझिरी के कार्यवाहक अध्यक्ष निर्मल मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम तीर्थंकर भगवान श्रीमाणीभद्र प्रभ के तीर्थ क्षेत्र देवझिरी में परम पूज्य आचार्य श्रीसुयश सूरिश्वरजी मसा की पावन निश्रा में श्री माणीभद्र वीर द्वादस आहूति युक्त हवन पूजन महोत्सव का लब्धी पूर्णिमा 16 मई सोमवार को निमित महामंगलकारी कार्यक्रम आयोजित होगें । निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 मई शुक्रवार को प्रातः 8 बजे पूज्य आचार्यश्री का देवझिरी तीर्थ पर मंगल प्रवेश होगा । तथा प्रातः 9 बजे से उनके मुखरबिंद से ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी।़ 14 -15 मई शनिवार एवं रविवार को प्रातः 8 बजे तीर्थ स्थल पर पूज्य आचार्य श्री के प्रवचन होगें तथा दोनों दिन रात्री 8 से 9 बजे तक ज्ञान व धर्म चर्चा होगी ।
मुख्य कार्यक्रम 16 मई वैशाख पूर्णिमा सोमवार को संपन्न होगें तदनुसार प्रातः 5-30 बजे भक्तांबर स्त्रोत का मंगलपाठ, प्रातः 7-30 बजे से नवकारसी, प्रातः 8 बजे से स्नात्र पूजन, प्रातः 9 बजे से पूज्य श्री द्वारा प्रवचन, प्रातः 10 बजे से श्री आदिनाथ प्रभू पंच कल्याणक पूजन, कुंभ स्थापना, दीपक स्थापना, श्री माणीभद्र वीर हवन आहूतियां पूर्णाहूति एवं आरती का आयोजन विधिकारक अनिल जी हरण लिमडी द्वारा होगा । तत्पश्चात अपरान्ह 11-30 बजे से स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया जावेगा । जिसके लाभार्थी श्री राजेश कुमार हंसमुखजी शाह की स्मूति में श्रीमती काजल बेन , उत्सवजी, दिक्षार्थजी शाह परिवार दाहोद रहेगें ।
श्री आदिनाथ माणीभद्र पारमार्थिक ट्रस्ट देवझिरी के प्रबंध ट्रस्टी नयनेश भाई दाहोद, बाबुलाल कोठारी झाबुआ, सचिन कटारिया इन्दौर ललीत सकलेचा रानापुर, धर्मचन्द जेैन भाण्डूप मुंबई, महेन्द्रकुमार सोलंकी मुंबई, पोपटलाल जेैन, भदरवला मुंबई, दिक्षांत शाह दोहद, मनोहर भंडारी झाबुआ, प्रकाश जेैन झाबुआ, मधुकर शाह झाबुआ, प्रदीप जैन दाहोद, कमलेश लोढा झाबुआ, रिंकू रूनवाल झाबुआ, मनोज मेहता झाबुआ ने अपील की है कि इस अवसर पर पूज्य आचार्य श्री सुयश सूरिश्वरजी मसा के आशीर्वाद एवं उनकी निश्रा का लाभ लेवें तथा सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में समस्त कार्यक्रमों में पधार कर धर्म लाभ लेवें ।

———————————————————

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ16 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!