Connect with us

अलीराजपुर

जिला स्तरीय लाडली लक्ष्मी उत्सव में योजना से लाभान्वित कन्याओं ने उत्साह के साथ सहभागिता कीमुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान के संबोधन को वर्चुअली सुना और देखा गया 

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️


लाडली लक्ष्मी बालिकाओं का सम्मान किया गया
अलीराजपुर – जिलेभर में लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया। राज्य स्तरीय लाडली लक्ष्मी उत्सव को जिलेभर में वर्चुअली सुना और देखा गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान के संबोधन को जिलेभर में वर्चुअली सुना और देखा गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टोरेट आॅडिटोरियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चैहान, कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह सहित बडी संख्या में लाडली लक्ष्मी बालिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर आगमन होने पर लाडली लक्ष्मी बालिकाओं का पुष्पवर्षा करते हुए ढोल बजाते हुए स्वागत किया गया। कार्यक्रम में लाडली लक्ष्मी बालिकाओं का पूजन किया गया। मां तुझे प्रमाण योजना अंतर्गत 7 दिवसीय यात्रा में सम्मिलित बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए यात्रा के स्मरण पर प्रकाश डाला। बालिका कु. सृष्टि राठौर, कु. चंचल गुप्ता एवं कु. विशाखा डोडवे ने यात्रा और अपने अनुभव साझा किये। कलेक्टर श्री सिंह, सहायक आयुक्त जानकी यादव, एसडीएम अलीराजपुर श्रीमती लक्ष्मी गामड ने बालिकाओं का स्वागत करते हुए सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भोपाल लाइव टेलीकास्ट लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम को वर्चुअली सुना और देखा गया। जिलेभर में उक्त कार्यक्रम को लाडली लक्ष्मी बालिकाओं उनके अभिभावकों ने सुना और देखा। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र का पूजन दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पमाला अर्पित कर लाडली लक्ष्मी बालिकाओं ने किया। इस अवसर पर डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शिवकली बरवडे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण बडी संख्या में लाडली लक्ष्मी बालिकाएं उनके अभिभावकगण आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर बालिकाओं ने संगीतमय प्रस्तुति भी दी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ11 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!