Connect with us

DHAR

शैलेन्द्र सोलंकी जनपद रानापुर के लिये सांसद प्र्रतिनिधि नियुक्त दी गई बधाईया, सांसद का माना आभार

Published

on


झाबुआ/रतलाम । क्षेत्रीय सांसद श्री गुमानसिंह डामोर द्वारा जनपद पंचायत रानापुर के लिये शैलेन्द्रसिंह सोलंकी गा्रम समोई को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है । सांसद कार्यालय झाबुआ में श्री सोलंकी को सांसद श्री गुमानसिंह डामोर द्वारा नियुक्ति पत्र सौपा गया । तदनुसार शैलेन्द्र सोलंकी द्वारा जनपद पंचायत रानापुर में सांसद श्री डामोर की ओर से समय समय पर आयोजित होने वाली बैठकों एवं कार्यक्रमों में सहभागी होने के लिये अधिकृत किये गये है । तत्सबंधित सूचना कलेक्टर झाबुआ एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रानापुर को दी गई है । श्री शैलेन्द्र सोलंकी को जनपद पंचायत रानापुर के लिये सांसद प्रतिनिधि बनाये जाने पर जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अजनार, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, भानु भूरिया, मंडल अध्यक्ष भाजपा रानापुर सहित जिले के समस्त पदाधिकारियों ने श्री सोलंकी को बधाइ्रया देते हुए सांसद श्री डामोर का आभार व्यक्त किया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ30 minutes ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!