Connect with us

DHAR

जीवन का लक्ष्य और उद्देश्य, जीवन की असीम संभावना, समस्या और समाधान समझने के लिए गहन विचार शक्ति का होना अनिवार्य है – मनोज अरोडा

Published

on

सारा सेवा संस्थान समिति द्वारा मनोज अरोडा का किया गया सम्मान
झाबुआ । जीवन में शिक्षा के साथ ही मोटीवेशनल प्रशिक्षण का हर युवा वर्ग के लिये बहुत ही महत्व होता है । सरकार भी चाहती है कि युवा वर्ग हर क्षेत्र में आगे बढे और स्वरोजगार की दिशा में स्वयं एक मुकाम हांसील करें । विभिन्न आयामों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा वर्ग में स्वयं के पैरों पर खडे होने की शक्ति प्राप्त होती है। इसलिये स्वयं के हूनर को इतना अधिक परिपक्व कर लिया जावे कि हम नौकरी पाने के लिये नही नौकरी देने के लिये सक्षम बन सकें । उक्त बात सारा सेवा संस्थान समिति द्वारा स्थानीय ज्योति भवन में विभिन्न रोजगारमूलक प्रशिक्षण के लिये उपस्थित युवावर्ग को संबोधित करते हुए मोटीवेशनल स्पीकर सुधांशु शेखर ने व्यक्त किये । श्री शेखर ने प्रशिक्षणार्थियों को जीवन कौशल के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि स्वयं यदि दक्ष बन जाये तो औरो के लिये भी अनुकरणीय उदाहरण बन सकते है ।
इस अवसर पर स्वयं सेवी संस्था प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज अरोडा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन का लक्ष्य और उद्देश्य, जीवन की असीम संभावना, समस्या और समाधान समझने के लिए गहन विचार शक्ति का होना अनिवार्य है। यह शक्ति हमें यथार्थ शिक्षा से ही प्राप्त हो सकती है। देश के युवाओं के सामने रोजगार हासिल करना आज सबसे बड़ी चुनौती है। इसलिए एक और अहम सवाल यह भी है कि क्या आज की शिक्षा व्यवस्था, युवा प्रतिभा को पहचानने में सक्षम है या फिर किताबी ज्ञान पर आधारित डिग्रियों की लंबी फेहरिस्त के बीच देश के युवाओं में उस स्तर की प्रतिभा का अभाव है जितनी कि संबंधित नौकरियों के लिए चाहिए। यह जानना और समझना बहुत जरूरी हो जाता है कि क्यों देश का युवा उन स्वप्नों को पूरा नहीं कर पा रहा है जो कि वह अपने लिए देखता है। इसलिये सारा सेवा संस्थान समिति का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निश्चित ही जीवन पथ में सहज ही आगे बढने की प्रेरणा देता है।

सारा सेवा संस्थान समिति के अध्यक्ष जिम्मी निर्मल, अक्षर अभियान के जिला प्रभारी जगदीश सिसौदिया संस्थान के निलेश हिहोर, तरूण राठौर, कुमारी परीधि चोैधरी, रूकसार कुर्रेशी, पूजा डामोर भी इस अवसर पर उपस्थित थे । स्वयं सेवी संस्थान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज अरोडा का इस अवसर पर सारा सेवा संस्था समिति की ओर से पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया तथा उनसे अपेक्षा की गई कि उनका सतत सहयोग एवं मार्गदर्शन संस्था को प्राप्त होता रहेगा ।—

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ16 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!