Connect with us

DHAR

भारत स्काउट एवं गाईड जिला एसोसिएशन का शपथ समारोह 14 मई को अम्बा पैलेस में । स्काउट गाईड ने 65 वर्षो में उत्तरोत्तर हांसील की उपलब्धिया ।

Published

on


झाबुआ । भारत स्काउट एवं गाईड मध्यप्रदेश जिला एसोसिऐशन द्वारा 14 मई शनिवार को सायंकाल 4 बजे से अम्बा पैलेस झाबुआ में शपथ समारोह का आयोजन किया जावेगा । ंसंस्था के शरत शास्त्री एवं जयन्द्र बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि झाबुआ जिला संघ की नव निर्वाचित परिषद कार्यकारिणी वर्ष 2022 से 2027 के शपथ समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद रतलाम झाबुआ आलीराजपुर श्री गुमानसिंह जी डामोर , संस्था के राज्य मुख्य आयुक्त श्री पारस जैन, विधायक उज्जैन श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर झाबुआ, श्री रमेशचन्द्र शर्मा राज्य कोषाध्यक्ष एवं अध्यक्ष राज्य कर्मचारी कल्याण संघ , श्री प्रकाश चित्तोडा वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष, श्री रमेशचन्द्र अग्रवाल राज्य उपाध्यक्ष इन्दौर संभाग प्रभारी इन्दौर तथा श्रीमती दीपिका बैरागी राज्य उपाध्यक्ष उज्जैन संभाग प्रभारी, रहेगें । जिला एसोसिएशन के जिला कमिश्नर सहायक आयुक्त प्रशान्त आर्य, अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, जिला मुख्य आयुक्त डा. के.के त्रिवेदी, तथा जिला कमिश्नर गाईड श्रीमती सूरज डामोर ने बताया कि भारत स्काउट एवं गाईड जिला एसोसिएशन झाबुआ द्वारा जिले में स्काउंटिंग आन्दोलन 65 वर्ष पूर्व 1957 में हुआ था । 1978 में प्रथम जिला स्काउट गाईड रैली पेटलावद में 1978 में हुई थी जिसमें 120 प्रतिभागियों ने सहभागिता की थी, द्वितीय स्काउंट रैली 1980 में जोबट में हुई जिसमें 140 प्रतिभागी शामील हुए,तृतीय रैली 1984 में झाबुआ में आयोजित हुई थी जिसमें 360 प्रतिभागी सहभागी हुए । शिक्षा विभाग द्वारा 1991 तक इस गतिविधि का संचालन किया जाता रहा तत्पश्चात आदिवासी किास विभाग द्वारा इसका संचालन हो रहा है। वर्ष 1980-81 से अभी तक कई स्काउड गाईडो ने विदेशो में संस्था का प्रतिनिधित्व किया था तथा यह क्रम सतत जारी है । जिले के स्काउट गाईडो को राष्ट्रपति जी द्वारा भी पूर्व में पुरस्कृत करने का सौभाग्य मिला है। वही कई सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्य भी स्काउट गाईड के माध्यम से किये गये है ।
अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि अतर्राष्ट्रीय शिविर में भारत के 24 राज्यों के सहभगी होने पर मध्यप्रदेश से इस दलका नेतृत्व जयेन्द्र बैरागी द्वारा किया जाना भी गौरव का विषय है। समय समय पर अन्तरजिला रैलियों का भी सफलता पूर्वक आयोजन हुआ है। प्रघानमंत्री शिल्ड प्रतियोगिता में भी जिले ने उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया । श्री शर्मा के अनुसार 25 वर्षो में जिले को 4 थैंक्स अवार्ड, 13 लांग सर्विस अवार्ड, 3 मेडल आफ मेरिट अवार्ड इस तरह कुल 20 अवार्ड प्राप्त हुए है।
14 मई को आयोजित होने वाले इस गरीमामय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शपथ समारोह में शामील होने की आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ23 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!