Connect with us

झाबुआ

नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौते से हुआ प्रकरणों का निराकरण

Published

on

           धार, 14 मई 2022/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के संयुक्त तत्वधान मे प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर धार शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। साथ ही  तहसील न्यायालय कुक्षी , धरमपुरी, मनावर ,सरदारपुर, बदनावर ,में इस वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

 ए.डी. आर. सेन्टर धार में  प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन  किया गया।   सचिव सचिन कुमार घोष द्वारा बताया गया कि इस आयोजित की गई नेशनल लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के  दांडिक एव सिविल राजीनामा योग्य कुल 429 मामलों का निराकरण आपसी सहयोग समझौता के आधार पर किया गया। जिसमें 1262 व्यक्ति लाभान्वित हुए व 8  करोड़ 21  लाख 18 हजार 904 रुपए के अवार्ड पारित किए गए।  साथ ही 343 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें कुल 88  लाख 88 हजार 723 रूपये की वसुली हुई  तथा 348 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

लोक अदालत के माध्यम से निराकृत प्रकरणों के पक्षकारों को वन विभाग  धार की ओर से न्याय वृक्ष के रूप में फलदार पौधे वितरण किए गए तथा स्वास्थ्य विभाग धार द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

      इस अवसर पर  प्रधान न्यायाधीश  कुटुंब  न्यायालय  धीरेंद्र सिंह, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष कमल दुबे, सहित समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, न्यायालीन कर्मचारीगण,विभिन्न बैंकों एवं विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सहायता अधिकारी मुकेश कौशल द्वारा किया गया, तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव /जिला न्यायाधीश सचिन कुमार घोष द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ6 mins ago

स्वच्छता हि सेवा पाखवाड़े के तहत जनपद पंचायत थांदला मे हुआ आयोजन

झाबुआ3 hours ago

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ क्षमावाणी महोत्सव – मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने दी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया स्वागत

झाबुआ3 hours ago

क्षमावाणी महापर्व में सिध्दार्थ काश्यप एण्ड ग्रुप द्वारा भजनों की संगीतमय प्रस्तुति

झाबुआ3 hours ago

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष का भ्रमण कार्यक्रम****इस वर्ष 4 लाख 50 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क साइकिल छात्रावास में पढ़ने वाली छात्राएँ भी होंगी लाभान्वित****

झाबुआ3 hours ago

कलेक्टर श्री बाथम ने गुलाब चक्कर उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!