Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर के सख्त निर्देश , माफियाओं के विरुद्ध अभियान चला कर दंडात्मक कार्रवाई करें. रेत का अवैध परिवहन करने पर दो डंपर जप्त.

Published

on

  • कलेक्टर के सख्त निर्देश , माफियाओं के विरुद्ध अभियान चला कर दंडात्मक कार्रवाई करें ——- शनिवार रात में 2:30 बजे रेत का अवैध परिवहन करने पर दो डंपर जप्त. ———-

झाबुआ 15 मई, 2022 ! कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने निर्देश दिए हैं कि माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए इस निर्देश के पालन में खनिज अधिकारी धर्मेंद्र चौहान के द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु खनिज विभाग के दल द्वारा दिनांक 14 मई 2022 शनिवार की रात में 1 बजे से अभियान चला कर झाबुआ, राणापुर और मेघनगर में आकस्मिक निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच की गई।जांच मे अधिकांश वाहनों में खनिज परिवहन हेतु रॉयल्टी लेटर होना पाया गया। खनिज दल को जांच के दौरान *कृष्णा पिता शांतिलाल बसेर निवासी राणापुर जिला झाबुआ का खनिज रेत से भरा डंपर क्रमांक *RJ 03 GA5355* बगैर वैधानिक पारपत्र के अवैध रूप से खनिज रेत का परिवहन करते पाए जाने पर,मौके से जप्त कर थाना कोतवाली झाबुआ की अभिरक्षा में दिया गया। इसके साथ ही रेत का अवैध परिवहन करने पर डंपर क्रमांक *RJ 03 GA5230 को मेघनगर में जप्त कर थाना मेघनगर की अभिरक्षा में दिया गया है। इन जब्तशुदा वाहनो पर *मध्य प्रदेश (अवैध खनन,परिवहन और भंडारण) नियम 2022* के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जावेगी। इस कार्यवाही में खनि निरीक्षक शंकर कनेश व होमगार्ड के जवान सम्मिलित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!