Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर जिला गौरव दिवस – लाडली लक्ष्मी प्रीमियर लीग मैच का आयोजन हुआ 🏏

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️

रात्रि में दूधिया रोान के बीच हुआ शानदार मैच, बडी संख्या में र्दाकों ने लिया लुफ्त

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चैहान एवं कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने किया मैच का शुभारंभ

अलीराजपुर- अलीराजपुर जिला स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रुप में मनाया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह के मार्गर्दान एवं दिाा निर्देान में लाडली लक्ष्मी प्रीमियर लीग का मैच आयोजित किया गया। मैच का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चैहान एवं कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने खिलाडियों से परिचय तथा टाॅस कराते हुए किया। फतेह क्लब मैदान अलीराजपुर पर आयोजित रात्रि कालीन किक्रेट मैच में दूधिया रोान के बीच लाडली लक्ष्मी प्रीमियर लीग मैच में अलीराजपुर इलेवन एवं चन्द्रोखर आजाद नगर इलेवन टीमों के बीच मैच हुआ। शानदार मैच मंे अलीराजपुर इलेवन की टीम विजेता रही तथा उप विजेता टीम चन्द्रोखर आजाद नगर इलेवन रही। मैच में बालिकाओं ने शानदार खल का प्रर्दान किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री जानकी यादव, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्रीमती ािवकली वरवडे, एसडीएम अलीराजपुर श्रीमती लक्ष्मी गामड, एसडीओपी अलीराजपुर सुश्री श्रृद्धा सोनकर, जिला खेल अधिकारी सुश्री संतरा निनामा सहित बडी संख्या में महिलाएं और पुरूष तथा आमजन ने नन्हीें बालिकाओं को प्रोत्साहित किया। दोनों टीमों के बीच कडा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों की और से र्दाकों ने बालिकाओं का उत्साह बढाया। उल्लेखनीय जिले के दूरस्थ अंचलों की लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु उक्त आयेाजन रखा गया था। ब्लाॅक स्तर पर विभिन्न स्थानों की लाडली लक्ष्मी बालिकाओं ने क्रिकेट मैच खेला तथा जिला स्तर पर टीमों का चयन हुआ। उक्त आयोजन में विभिन्न विभागों द्वारा सामूहिक प्रयासों से बालिकाओं की उक्त प्रतियोगिता की सभी ने सराहना की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!