Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर जिला गौरव दिवस: तीरंदाजी प्रतियोगिता की आयोजन हुआ 🎯

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️


जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चैहान, कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

अलीराजपुर – अलीराजपुर जिला स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रुप में मनाया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह के मार्गर्दान एवं दिाा निर्देान में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयेाजन जिला स्तर पर जिला खेल परिसर अलीराजपुर में आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चैहान, कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चैहान ने कहा तीरदांजी प्रतियोगिता के माध्यम से आपको अपनी प्रतिभा को आगे लाने के अवसर मिल रहा है। सभी खिलाडी पूरे मन से आगे आए और अपनी प्रतिभा को दिखाए। कलेक्टर श्री सिंह ने तीरंदाजी प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के प्रतिभाओं को आगे लाकर खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के उद्देय से उक्त आयोजन किया गया है। उन्होंने निर्देा दिए कि जिले में तीरंदाजी की खेल गतिविधियों को बढाते हुए और आयोजन ब्लाॅक स्तर पर किये जाए। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा बच्चे आगे आए और खेल की विधा से स्वयं के साथ-साथ अलीराजपुर जिले का नाम रोान करें। तीरदांजी प्रतियोगिता के दौरान अतिथिगण ने भी तीर कमान से निााने लगाते हुए बच्चों को तीरंदाजी के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को खेल के प्रति आगे आते हुए बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री सीएल चनाप, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री जानकी यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम संगीता कनेा, द्वितीय रिंकी गिलदार एवं तृतीय ललिता गोलू रहे। जूनियर बालक वर्ग में प्रथम सेवला कारसिंह प्रथम, पृथ्वीराज द्वितीय एवं रिषभ चैहान तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम मनीषा बच्चन सिंह, द्वितीय कर्तिका बामनिया एवं तृतीय अंजू केरमसिंह रहे। वहीं सीनियर बालक वर्ग में प्रथम भूरू मंडलोई एवं द्वितीय सूरत भारत सिंह रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!