Connect with us

झाबुआ

शहर में बढ़ती बाइक चोरी की घटना से आमजनों में दहशत…..

Published

on

झाबुआ – झाबुआ शहर में पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही अवैध शराब माफिया और अवैध रूप से जुए सट्टे का संचालन लगातार जारी है शहर के विभिन्न स्थानों और जगह पर खुलेआम अवैध रूप से शराब का कारोबार और अवैध सटटे के संचालन से नई पीढ़ी का भविष्य खतरे मे नजर आ रहा हैं । वही अब पुलिस की निष्क्रियता से शहर में बाइक चोरों ने जगह जगह दोपहिया वाहनों चोरी कर , आमजनों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है तथा चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं ।

प्राप्त जानकारी अनुसार 16 मई 2022 सोमवार को शहर के लक्ष्मीबाई मार्ग मैं दिन दहाड़े दोपहर 3 से 4.00 के मध्य, मनोहर भंडारी के घर के नीचे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी की गई, जिसके मालीक “लिम्बा गारी” है जो उनके यहां सालों से घरेलू कार्यों मैं कार्यरत है। उक्त मोटरसाइकिल का नम्बर है: Mp 45 MM 3312 हैं । इस घटना का cctv फुटेज सलग्न है जिसमें चोर की क्लियर फ़ोटो है। इसी दिन, एक और दो पहिया वाहन शहर के मध्य जगमोहनदास मार्ग मैं, नीम के पेड़ के पास चोरी की गई । इसके अलावा विगत सप्ताह में ही शहर के कुरेशी कंपाउंड में भी चोरों ने दो बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया । एक बाईक हीरो कंपनी की हीरो आई स्मार्ट जिसका नंबर MP45MK0352 हैं । जो संभवत रात्रि के दौरान चोरी की गई । इसके अलावा एक और बजाज पल्सर बाइक भी इसी दौरान रात्रि में चोरी हुई । इसके अलावा चोरों ने कुरेशी कंपाउंड के कई वाहनों के पेट्रोल पाईप तोड़कर पेट्रोल भी चोरी किया । लगातार दोपहिया वाहनों के चोरी होने से और चोरों के ना पकड़ा जाने से इनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं व एक के बाद एक बाइक चोरी करने में सफलता प्राप्त कर रहे हैं वही आमजन अब बाइक चोर गैंग की लगातार सफलता से आमजन में दहशत है और आमजन रात्रि में कई बार अपने वाहनों को चेक भी कर रहे हैं कि कहीं वाहन चोरी ना हो गये हो । वही लगातार इन बाइक चोरों द्वारा की गई चोरी के बाद भी पुलिस अब तक चोरों का पता लगाने में असफल ही नजर आ रही है शहर के नए कप्तान के नेतृत्व में …क्या पुलिस इस बाईक चोर गैग का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त करती है या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा…..?

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!