Connect with us

DHAR

गोवंश काटकर फेंकने के मामले मे दो आरोपियों पर एनएसए …………. फरार दो आरोपी की तलाश जारी …

Published

on

.

रतलाम । गोवंश को काटकर उसके अवशेष शहर के गौशाला रोड पर स्थित भेरुजी के ओटले के पास और नाले में मिलने से शहर में हड़कंप मच गया था।वहीं हिंदुवादी संगठनों ने प्रदर्शन कर अवैध मांस की दुकानों का विरोध करते हुए निगम कमिश्नर सोमनाथ झारिया की निष्क्रियता पर आक्रोश जताया था।तब पुलिस हरकत में आई थी और क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर आरोपियों द्वारा की गई करतूतों का मामला सामने आया था। मामले में थाना माणक चौक द्वारा धारा 295 भादवि व मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दर्ज किया था। विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल, और हिन्दू जागरण मंच के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था। तथा नगर निगम की टीम की मदद से उक्त गाय के शव के अंगों को एकत्र कर पशु चिकित्सालय पीएम के लिए भेजा गया था।तब शहर के अतिसंवेदनशील स्थानों पर फोर्स तैनात किया था।
मामले में एसपी अभिषेक तिवारी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। जहां पुलिस की विवेचना में चार आरोपीयों के नाम आने पर उनके घरों पर दबिश देकर घरों की तलाशी ली गई जिसमे आरोपियों के घर से संदिग्ध मांस बरामद किया गया जिसे जांच हेतु वेटनरी अस्पताल भेजा गया था।
ज्ञातव्य हैें कि पुलिस ने चार आरोपियों को चिंहित किया था। जिसमें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं दो फरार है। इधर पुलिस प्रशासन,नगर निगम व वेटनरी की टीम ने क्षेत्र में संचालित सभी मांस की दुकानों पर पड़ताल की और मांस के सेंपल के साथ लाइसेन्स चेक किए। जिन दुकानदारों के पास वैधानिक दस्तावेज नहीं थे ऐसी 30 दुकानों को सील किया गया और आरोपियों की दुकानों और घरों को तोड़ा गया।
धराए आरोपी’:-मुबारिक पिता गफुर कुरेशी उम्र 20 वर्ष निवासी हरिजन बस्ती। आसिफ पिता शौकत कुरेशी उम्र 18 वर्ष निवासी मोमीन पूरा मस्जिद के पीछे। ’फरार आरोपी’ सिद्धिक पिता अहमद कुरेशी निवासी फकीर मोहल्ला,सोहेल उर्फ शोएब निवासी फकीर मोहल्ला ।
———————————————————–

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ8 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ8 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!