Connect with us

झाबुआ

प्रेक्षक श्री वर्मा ने किया जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत के नाम निर्देशन का अवलोकन

Published

on

   धार 6 जून 2022/ राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री अशोक कुमार वर्मा द्वारा आज जिला पंचायत के नाम निर्देशन का अवलोकन किया गया। साथ ही जनपद पंचायत धार के निर्वाचन हेतु जमा किए जा रहे नामनिर्देशन कार्रवाई का अवलोकन भी किया गया। उसके पश्चात विकासखंड तिरला के ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर नामनिर्देशन समाप्ति समय दोपहर 3:00 बजे पहुंचे और रिटर्निंग ऑफिसर श्री प्रेमनारायण परमार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री प्रकाश परिहार तथा जनपद सीईओ सुश्री राधा डावर से नामनिर्देशन के संबंध में की गई कार्यवाही की चर्चा की तथा निर्धारित समय 3:00 बजे नाम निर्देशन हेतु शेष आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन की संख्या पूछी गई। रिटर्निग आफिसर द्वारा  द्वारा बताया गया कि दस आवेदन पत्र जमा होने से शेष रहे थे, जो आयोग के निर्देशानुसार टोकन वितरण कर सम्बन्धितो को कैम्पस अंदर लेकर गेट बंद करा दिया गया एवं उनके फॉर्म प्राप्त किए जा रहे है। इसके पश्चात प्रेक्षक श्री वर्मा तिरला से  नालछा ब्लाक पहुंचे जहां सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री सुरेश कुमार नागर से चर्चा की गई। आरक्षित वार्ड एवं अनारक्षित वार्ड के संबंध में, जनपद क्षेत्र नालछा में मतदान केंद्रों तथा क्रिटिकल मतदान केंद्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही स्ट्रांग रूम की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री नागर द्वारा बताया गया कि नालछा ब्लाक अंतर्गत सभी वार्डों में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हो गए हैं। उसके पश्चात प्रेक्षक श्री वर्मा   मांडू पहुंचे जहां मांडव नगर पंचायत के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री सुरेश कुमार नागर एवं मुख्य नगर पंचायत अधिकारी श्री सुशील ठाकुर से मांडू नगर पंचायत के चुनाव की तैयारी के संबंध में, मांडू नगर पंचायत के वार्डों का आरक्षण संपन्न होने संबंधी जानकारी ली। सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री नागर द्वारा नगर पंचायत के सभी वार्डों का आरक्षण संपन्न होना बताया गया तथा स्थानीय सर्किट हाउस पर प्रेक्षक श्री वर्मा द्वारा स्ट्रांग रूम का कार्य पूर्ण कराने संबधी निर्देश तथा सभी मतदान केंद्रों में शत प्रतिशत विद्युत व्यवस्था करने, पानी, मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर रैंप  व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement
DHAR8 minutes ago

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण, धार द्वारा आयोजित “विश्व साइकिल दिवस”-  संडे ऑन साइकिल “ कार्यक्रम व सायकल रैली का आरम्भ किया गया

झाबुआ2 days ago

कार्यालय को मंदिर समान मानें, स्वच्छता को बनाएं दैनिक आदत : एसडीएम भास्कर गाचले.                      

RATLAM2 days ago

रतलाम में होगा दिव्य ‘प्रेम वाहिनी’ रथ यात्रा का भव्य स्वागत, श्री सत्य साई बाबा की चरण पादुकाओं के होंगे दर्शन

झाबुआ2 days ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नगर मंडल झाबुआ का वृक्षारोपण अभियान

Ranapur3 days ago

भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने टाल दिया हाट बाजार जगह परिवर्तन का मामला

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!