Connect with us

झाबुआ

आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक वनवासी कल्याण आश्रम पर संपन्ना हुई।

Published

on

झाबुआ। आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक वनवासी कल्याण आश्रम पर संपन्ना हुई। बैठक में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल,मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक,यशवंत भंडारी,गणेश उपाध्याय ,पं महेंद्र तिवारी मंचासीन थे।बैठक में सर्वप्रथम पार्टी महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पमाला व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। बैठक को संबोधित करते हुए बैठक प्रभारी दौलत भावसार ने कहा कि भाजपा एक दल ही नहीं, एक परिवार है। प्रत्येक चुनाव में हर कार्यकर्ता की अपेक्षा रहती है कि मैं उम्मीदवार बनकर चुनाव में निर्वाचित हूं। अपेक्षा से ज्यादा देश और राष्ट्रहित सर्वोपरि है। यह भाव प्रत्येक कार्यकर्ता में मन में होना चाहिए। भाजपा संगठन का निर्णय परिवार का निर्णय समझ कर हर एक कार्यकर्ता माने। बैठक को मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव मे भाजपा को जीताना ही नगर मंडल का लक्ष्य रहेगा,बैठक को यशवंत भंडारी,गणेश उपाध्याय एवं पं महेंद्र कुमार तिवारी ने भी संबोधित किया। भाजपा जिला योगेंद्र नाहर एवं मंडल मीडिया प्रभारी ने बताया कि बैठक का संचालन नगर महामंत्री जुवान सिंह गुंडिया ने किया वही आभार मंडल उपाध्यक्ष मितेश गदिया ने माना बैठक मे नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक,अजय पोरवाल,मनोज अरोरा,किशोर भाबर,ओपी रॉय, राज थापा, नरेंद्र राठौरिया,जितेंद्र बबलू सकलेचा नाना राठौड़ भूपेश सिंगोड़,बिट्टू सिंगार,स्वीट गोस्वामी,मोनू भूरिया,राजा ठाकुर,रवि थापा रतनी भगोरा एवं समस्त नगर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!