Connect with us

झाबुआ

जिला पंचायत सदस्य के 30 नामांकन वापस हुए शेष 78 पर निर्वाचन

Published

on


जिला पंचायत सदस्य के 30 नामांकन वापस हुए शेष 78 पर निर्वाचन होगा
झाबुआ, – । मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2022 के अंतर्गत नाम वापस लेने के लिए आज 10 जून को दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित था इस तारतम्य में जिला पंचायत के सदस्य हेतु 30 नामांकन वापस लिए गए शेष 78 पर अब निर्वाचन होगा।
कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जिला पंचायत सदस्यों के नाम वापस के लिए प्रातः 10.30 से 3 बजे तक निरंतर नाम वापसी के लिए उपलब्ध थे। आज नाम निर्देशन पत्र जो वापस हुए हैं ।

उसमें वार्ड क्रमांक-01 में कुल 11 उम्मीदवार थे जिसमें से 05 नाम वापस हुए शेष 06 पर निर्वाचन होगा। वार्ड क्रमांक-02 में कुल 13 उम्मीदवार थे जिसमें से 06 नाम वापस हुए शेष 07 पर निर्वाचन होना है। वार्ड क्रमांक-03 में कुल 07 उम्मीदवार थे जिसमें से 04 नाम वापस हुए शेष 03 पर निर्वाचन होना है। वार्ड क्रमांक-04 में कुल 10 उम्मीदवार थे जिसमें से 03 नाम वापस हुए शेष 07 पर निर्वाचन होगा। वार्ड क्रमांक-05 में कुल 05 उम्मीदवार थे जिसमें सभी पर निर्वाचन होना है कोई भी नाम वापस नही हुआ है। वार्ड क्रमांक-06 में कुल 08 उम्मीदवार थे जिसमें सभी 08 पर निर्वाचन होना है कोई भी नाम वापस नहीं हुआ है। वार्ड क्रमांक-07 में कुल 08 उम्मीदवार थे जिसमें से 03 नाम वापस हुए है शेष 05 पर निर्वाचन होना है। वार्ड क्रमांक-08 में कुल 08 उम्मीदवार थे जिसमें से 03 नाम वापस हुए है शेष 05 पर निर्वाचन होना है। वार्ड क्रमांक-09 में कुल 06 उम्मीदवार थे जिसमें 06 पर ही निर्वाचन होना है कोई भी नाम वापस नहीं हुआ है। वार्ड क्रमांक-10 में कुल 04 उम्मीदवार थे जिसमें से 01 नाम वापस हुआ है शेष 03 पर निर्वाचन होना है। वार्ड क्रमांक-11 में कुल 10 उम्मीदवार थे जिसमें से 02 नाम वापस हुए है। शेष 08 पर निर्वाचन होना है। वार्ड क्रमांक-12 में कुल 03 उम्मीदवार थे जिसमें सभी 03 पर निर्वाचन होना है कोई भी नाम वापस नहीं हुआ है। वार्ड क्रमांक-13 में कुल 05 उम्मीदवार थे जिसमें सभी 05 वार्ड पर निर्वाचन होना है कोई भी नाम वापस नहीं हुआ है। वार्ड क्रमांक-14 में कुल 10 उम्मीदवार थे जिसमें से 03 नाम वापस हुए है। शेष 07 पर निर्वाचन होना है। इस तरह कुल 108 उम्मीदवारों में से 30 उम्मीदवारों के द्वारा नाम वापस लिए गए है। शेष 78 पर निर्वाचन होना है।
इस दौरान मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक श्री एस.एस.राठौर भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री एस.एस.मुजाल्दा द्वारा भी नामाकंन प्राप्त किए गए। आपके साथ कार्यालय स्टाफ श्री जान भूरिया, श्री राघवेन्द्र सिंह सिसोदिया, श्री रंजित मिश्रा, श्री महेश पाटीदार आदि अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ10 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!