Connect with us

DHAR

चोरों का आतंक,एक घण्टे के लिए शादी में गए दम्पत्ति,चोरों ने उडाया लाखों का माल

Published

on

रतलाम। शहर में चोरों की सक्रियता लगातार बढती जा रही है। अब तो चोरों के हौंसले इतने बुलन्द हो गई है कि वे चोरी करने के लिए आधी रात का इंतजार भी नहीं करते। शहर के मध्य छत्री पुल इलाके में रहने वाले दम्पत्ति केवल एक घण्टे के लिए घर से निकले और इसी दौरान चोरों ने उनके घर से लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया।
छत्री पुल निवासी मनीष भण्डारी अपनी पत्नी अंजना और दो बच्चों के साथ शाम साढे सात बजे एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जोधाबाग गए थे। वे मात्र एक घण्टा विवाह समारोह मे रुके और रात करीब साढे आठ बजे वहां से लौटे। जब वे अपने घर लौटे तो घर के दृश्य देखकर सन्न रह गए। उनके घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और अज्ञात चोर घर की अलमारी में रखे पांच लाख रु. नगद के साथ साथ सोने की चूडियां और अंगूठी इत्यादि ले जा चुके थे। चोर श्री भण्डारी के घर का पीछे का दरवाजा तोड कर भीतर घुसे थे और बाद में अलमारी का ताला तोड कर अलमारी में रखी नगदी और जेवरात गायब कर दिए। एलआईसी और पोस्ट आफिस की एजेंसी चलाने वाले श्री भण्डारी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है और इसी वजह से उन्होने पांच लाख रु. नगद घर में रखे थे।
वारदात की सूचना मिलते ही सीएसपी हेमन्त सिंह चौहान व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुचे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी खोजबीन प्रारंभ कर दी है। शहर में चैकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। साथ ही शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!