Connect with us

DHAR

जमीन अधिग्रहण करने के बाद निर्माण में गड़बड़ी का मामला

Published

on

 

रतलाम: जिले के रतलाम सैलाना बांसवाड़ा राजमार्ग क्रमांक 39 के निर्माण में प्रथम दृष्टया गड़बड़ी सामने आई है।कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा SDM को जांच के आदेश दिए गए हैं। बताया गया है कि राजमार्ग निर्माण में सैलाना बायपास पर अधिग्रहित की गई भूमि का शासन के पक्ष में कब्जा किया गया परंतु वर्तमान संचालित जांच में देखने में आया कि निर्माण के दौरान सड़क को टर्न देकर अन्य स्थान पर निर्मित कर दिया गया।

शासन को हानि पहुंचाकर अनियमितता की श्रेणी
तत्कालीन पटवारी तथा राजस्व निरीक्षक द्वारा अधिग्रहित भूमि की नकल पर तरमीम नहीं की गई जिसके कारण भूमि स्वामी द्वारा न केवल मुआवजा प्राप्त कर लिया गया वरन वह आज भी शासकीय भूमि का उपयोग कर रहे हैं। अधिग्रहित भूमि विभिन्न व्यक्तियों को हस्तांतरित करने की जानकारी मिली है।यह स्थिति शासन को हानि पहुंचाकर अनियमितता की श्रेणी में आती है।
इस मामले में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा सैलाना एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि वर्तमान राजस्व रिकॉर्ड भू अर्जन प्रकरण पंजीयन विभाग में संपादित रजिस्ट्री विक्रय पत्र तथा मौके का सत्यापन कर विस्तृत एवं तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन अपने स्पष्ट अभिमत के साथ सात दिवस में प्रस्तुत करें जिससे कि दोषी अधिकारी,कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ8 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!