Connect with us

DHAR

टिकट वितरण को लेकर भाजपा के बाद अब कांग्रेस में भी बवाल,कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर हुई नारेबाजी,विवाद बढा तो पंहुची पुलिस

Published

on

रतलाम, । टिकट वितरण को लेकर भाजपा में उभरे असंतोष के बाद अब कांग्रेस में भी बवाल शुरु हो गया है। टिकट नहीं मिलने से नाराज कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज शाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया के निवास पर पंहुचकर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस नारेबाजी को लेकर श्री कटारिया के पुत्र वैभव का नाराज कार्यकर्ताओं से विवाद भी हो गया। विवाद बढने पर पुलिस बल भी मौके पर पंहुच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के आईटी सेल से जुडे हिम्मत जैथवार व कुछ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता गीता मन्दिर रोड स्थित शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया के घर पंहुचे। हिम्मत जैथवार वार्ड क्र.16 से कांग्र्रेस का टिकट चाहते थे,लेकिन टिकट किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया गया। टिकट नहीं मिलने से नाराज जैथवार व अन्य कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष से मिलना चाहते थे। शहर अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया बाहर तो आए लेकिन कार्यकर्ताओं की सुने बिना फिर से घर में चले गए। इसके बाद गुस्साए कांग्रेसियो ने महेन्द्र कटारिया के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी और उन पर भाजपा का एजेन्ट होने का आरोप भी लगाया।

कांग्रेसियो की नारेबाजी से श्री कटारिया के पुत्र वैभव आक्रोशित हो गए और उनका प्रदर्शनकारियों से विवाद हो गया। विवाद बढने की आशंका के चलते स्टेशनरोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला पुलिस बल सहित मौके पर पंहुच गए। बाद में उन्होने प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाबुझा कर वहां से रवाना किया।”

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

सायबर सेल टीम झाबुआ द्वारा गेल कॉलोनी झाबुआ में सायबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

झाबुआ14 hours ago

सुशील पहलवान के समर्पण को झाबुआ हमेशा याद कर रखेगा -आनंद विजय सिंह
    एक अमूल्य धरोहर को हमने आकस्मिक खो दिया   डा यशवंत भंडारी

झाबुआ14 hours ago

खाद्यान्न प्राप्त करने वाले सभी सदस्यो की ई-केवायसी 30 अप्रैल-2025 तक कराई जाना अनिवार्य

झाबुआ14 hours ago

जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत चिन्हित छात्रावास/आश्रम शालाओं को 12 मास (ग्रीष्मकाल माह मई, जून में) संचालित करने की स्वीकृति

झाबुआ14 hours ago

प्राथमिक विद्यालय गडवाडा के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए जाने पर प्राथमिक शिक्षक को किया निलंबित*

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!