Connect with us

झाबुआ

नगर पालिका के अध्यक्ष प्रहलाद बंदवार गोली मार दी मौत हो गई

Published

on

नीमच/मंदसौर। मंदसौर नगर पालिका के अध्यक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता प्रहलाद बंदवार को गुरुवार शाम अज्ञात बाईक सवार ने बीपीएल चौराहे पर जिला सहकारी बैंक के सामने शाम करीब 7.10 मिनट पर गोली मार दी। हमलावर बुलेट पर सवार था और उसने इतनी करीबी से निशाना साधकर गोली मारी की मौके पर सर पर गोली लगने से श्री बंदवार की मौत हो गई। घटना की सूचना आग की तरह पूरे जिले ही नहीं आसपास भी फैल गई। फिलहाल मंदसौर की स्थिति तनावपूर्ण है।

जानकारी के अनुसार नप अध्यक्ष प्रहलाद बंदवार शाम करीब 7 बजे जिला सहकारी बैंक के बाहर खड़े थे। तभी बीपीएल चौराहे पर बुलेट पर सवार अकेले व्यक्ति ने पास आकर उन्हें सिर पर गोली मार दी। कोई कुछ समझ पाए इसके पहले हमलावर वहां से भाग निकला। माना जा रहा है कि हत्यारा पेशेवर शार्प शूटर हो सकता है। श्री बंदवार मौके पर ही मौत हो गई और चंद पलों में भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी सूचना लगते ही मौके पर पहुंची और शव को तत्काल अस्पताल पंहुचाया गया है। जानकारी जंगल में आग की तरह फैली और चंद पलों में अस्पताल, श्री बंदवार के आवास और घटनास्थल पर भीड़ लग गई। पुलिस लगातार भीड़ को छांटने के साथ तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लग गई है। पुलिस के अनुसार जिले सहित आसपास के जिलों की भी सीमा सील कर संदिग्ध की धरपकड़ के सभी संभव प्रयास शुरु कर दिए गए हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!