Connect with us

झाबुआ

पिटोल के खुफिया रास्तों से ओवरलोडिंग वाहनो का निकलना बदस्तूर जारी…..

Published

on

झाबुआ – मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के पिटोल और सीमावर्ती राज्य गुजरात से सटे पिटोल बैरियर से वाहनों का आवागमन होता है । इस बैरियर पर वाहनों की चेकिंग भी होती है तथा कागजी खानापूर्ति में कमी या ओवरलोड होने पर शासकीय नियम अनुसार कारवाई की जाती है । लेकिन दलालों की सक्रियता से इस पिटोल बेरियर से विगत कई वर्षों से ओवरलोड वाहनों का आवागमन होता था और दलालों द्वारा इन ओवरलोड वाहन चालकों से एंट्री ली जाती थी लेकिन जब से पिटोल बैरियर पर तौलकांटा कंपनी में मैनेजर राजेश सिंह की नियुक्ति हुई है तब से इस बैरियर से ओवरलोडिंग वाहनों का निकलना लगभग बंद सा हो गया है । वही इन ओवरलोडेड वाहन चालकों में हड़कंप सा मच गया है । चूंकि पिटोल बैरियर पर तौलकांटा भी लगा हुआ है और ऑनलाइन चेकिंग के माध्यम से वाहनों की चैकिंग की जाती है और ओवरलोड होने पर आनलाइन के माध्यम से पेनल्टी की राशि भी पता चल जाती है । पूर्व में इस पिटोल बैरियर पर दलालों की सक्रियता से लगातार ओवरलोड वाहनों का निकलना जारी था जिसके एवज में कुछ दलालों द्वारा इन ओवरलोड वाहनों से एंट्री की वसूली की जाती थी लेकिन जब से पिटोल बैरियर पर तौलकांटा पर मैनेजर राजेश सिंह की पदस्थापना हुई हैं और. ओवरलोड वाहनों को लेकर जो कार्रवाई की गई है उससे इन दलालों में हड़कंप मचा हुआ है लगातार हो रही ओवरलोडेड वाहनों पर कार्रवाई से त्रस्त दलालों ने पिटोल के खुफिया रास्ता से वाहनों को निकालना शुरू किया है । इन दलालों द्वारा इन ओवरलोड वाहनों को खुफिया रास्तों से ले जाने के एवज में एंट्री के नाम पर वसूली की जा रही है । ओवरलोड वाहन चालक द्वारा भी कार्रवाई से बचने के लिए दलालों के बताए खुफिया रास्तो से आवागमन शुरू कर दिया है और इंटी देकर कार्रवाई से बच रहे हैं । वही गुजरात राज्य से भी रोजाना लाखों रुपए का की सामग्री बिना बिल के मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के मेघनगर, राणापुर, थांदला, पारा आदि अनेक स्थानों पर इन खुफिया रास्तों के माध्यम से पहुंच रही है । जिससे शासन को राजस्व हानि हो रही है । वहीं अब तो अवैध शराब का दलाल आनंद ने भी इन खुफिया रास्तों के सहारे, अवैध शराब को गांधी के गुजरात में आसानी से पहुंचाया जा रहा है और दलालों के साथ मिलीभगत कर अपनी जेबें गर्म की जा रही है। लगातार किसी भी तरह की कोई कारवाई ना होने से इन दलालों द्वारा इन खुफिया रास्ता का भरपूर उपयोग कर इंट्री वसूली जा रही है तथा शासन प्रशासन को इसकी भनक भी नहीं है ।वही पिटोल आरटीओ प्रभारी अलिफ खान को चाहिए कि इस तरह के खुफिया रास्तों पर भी लगातार चेकिंग अभियान चलाना चाहिए और पिटोल बैरियर से ना होकर गुजर कर, अन्य खुफिया रास्तों का उपयोग कर निकल रहे हैं इन ओवरलोडेड वाहनों की लगातार चेकिंग की जाना चाहिए और नियम अनुसार कारवाई की जाना चाहिए जिससे शासन के राजस्व में बढ़ोतरी हो सके ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!