Connect with us

RATLAM

विधायक श्री काश्यप व पूर्व गृहमंत्री श्री कोठारी की उपस्थिति में भाजपा के महाजनसम्पर्क में महापौर प्रत्याशी व पार्षद प्रत्याशी ने घर-घर पहुंचकर लिया आशीर्वाद ।

Published

on

रतलाम । नगर निगम चुनाव के दौरान शुक्रवार शाम को भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत धानमंडी क्षेत्र से हुई। विधायक चेतन्य काश्यप एवं पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की उपस्थिति में महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल और पार्षद प्रत्याशी ने मतदाताओं के घर-घर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। शहरवासियों ने आतिशबाजी और फूलों की वर्षा कर प्रत्याशियों का स्वागत किया। इससे पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बाजार में जगह-जगह पर महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल, वार्ड प्रत्याशी सपना त्रिपाठी, धर्मेन्द्र व्यास, आरती चौहान, हितेश कॉमरेड एवं दिलीप गांधी का भव्य स्वागत किया गया। लोग घरों से निकलकर आतिशबाजी कर विधायक श्री काश्यप एवं पूर्व गृहमंत्री श्री कोठारी के साथ प्रत्याशियों को मिठाई खिलाकर हार-फूल से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के प्रति बाजार में आमजन का जोश देखते ही बन रहा था।

डालू मोदी बाजार चौराहे पर जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल का ठेला व्यवसायी ने नमकीन खिलाकर स्वागत किया, तो श्री पटेल ने भी उन्हे नमकीन खिलाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान चौराहे पर स्वागत के लिए बैठी दो कन्याओं ने स्वागत करना चाहा, लेकिन महापौर और पार्षद प्रत्याशी ने कन्याओं के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर भी विधायक श्री काश्यप और महापौर तथा पार्षद प्रत्याशियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

 

 

यह रहे उपस्थित

जनसंपर्क के दौरान चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक जयवंत कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, आशा मौर्य, निमिष व्यास, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, प्रदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, नीलेश गांधी, कृष्णकुमार सोनी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, जिलाध्यक्ष पूनम पटवा, जिला उपाध्यक्ष दिव्या शर्मा, जिला महामंत्री अनिता पाहुजा सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, प्रेम उपाध्याय, प्रवीण सोनी, यतेन्द्र भारद्वाज, करण वशिष्ठ, रजनीश गोयल, सोनू यादव, बंटी व्होरा सहित अन्य जिला व मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
——————————————————————————–

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!