Connect with us

झाबुआ

नगर के सर्वागीण विकास में इंजिनियर एवं आर्किटेक्ट की भुमिका जरूरी -मुख्य नगर पालिका अधिकारी एल एस डोडिया

Published

on

– नगर पालिका कि निर्माण शाखा और इंजिनियर एवं आर्किटेक्ट एसोषियन की नगर के विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा।
झाबुआ। नगर में उच्च स्तर एवं तकनीकी निर्माण के साथ नगर सौन्दर्यीकरण व अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर इंजिनियर और आर्किटेक्ट की सहभागिता जरूरी हैं। तकनीकी सकारात्मक सोच से ही हम आगे बढे़गे तो नगर में निष्चित ही कुछ नया होगा। उक्त विचार मुख्य नगर पालिका अधिकारी एल. एस. डोडिया ने नगर के इंजिनियर और आक्टिक्ट एसोषियन पदाधिकारियों से चर्चा में रखे। नगर पालिका के सब इंजिनियर के. एल. जोषी ने एसोषियन के पदाधिकारियों से निर्माण कार्यो पर विस्तृत चर्चा की। आन लाइन स्वीकृती में साफ्ट वेयर का तकनीकी विभाग देख रहे गौरव कनोजिया ने इंजिनियर को जो आन लाइन में तकनीकी समस्या से निपटने के फार्मुले बताये। निर्माण शाखा में आन लाइन स्वीकृती में बिल्डीग क्लर्क और अन्य विभाग देख रहे मुकेष चौहान ने अपने सुझाव रखे।
एल. एस. डोडिया ने कहा कि भवन निर्माण की आन लाइन स्वीकृती का समय अधिकतम तीस दिन रहता हैं पर उक्त स्वीकृती को जरूरी डाक्युमेंट के साथ आन लाइन जमा होने के बीस दिन के अन्दर देने का प्रयास करेगा।
हर सकारात्मक और तकनीकी कार्य का सम्मान करेगा एसोषियन
इस अवसर पर इंजिनियर और आर्किटेक्ट एसोषियन के संजय शाह, उमेष मेहता, संजय कुमार काठी, गौरव जैन, रौनक घोडावत, आदित्य कुमावत, रत्नदीप सकलेचा, कृष्णा तिवारी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी एल. एस. डोडिया, सब इंजिनियर के. एल. जोषी आन लाइन स्वीकृती में साफ्ट वेयर का तकनीकी कार्य देख रहे गौरव कनोजिया एवं मुकेष चौहान का सम्मान किया। एसोषियन के पदाधिकारियों ने कहा कि हम आगे भी नगर में सकारात्मक कार्य करने वाले कर्मचारी का सम्मान करते रहेगें।
चर्चा के महत्वपूर्ण बिन्दुः-
आन लाइन भवन की स्वीकृती की प्रक्रिया को सरल बनाया जायेगा।
स्वीकृती को 20 दिन में देने का प्रयास किया जायेगा। ताकि भवन निर्माण कर्ता परेषान न हो।
मुख्य मार्ग पर पार्किग स्थल

छोड़ने वाले भवन निर्माता का सम्मान नगर पालिका और तकनीकी एसोषियन करेगा।
एसोषियन उन सभी कर्मचारी का सम्मान करेगा जो कि सकारात्मक करेगा जो कि सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!