Connect with us

झाबुआ

अल्ट्राटेक सुपर सीमेंट हेतु डीलर रिटेलर कार्यशाला आयोजित

Published

on

झाबुआ – अल्ट्राटेक सीमेंट गुणवत्ता युक्त और मजबूत सीमेंट के रूप में जाना जाता है अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा मार्केट मांग अनुसार उच्च गुणवत्ता युक्त और तकनीकी रूप से मजबूत अल्ट्राटेक सुपर सीमेंट की मध्यप्रदेश में लांचीग हो चुकी है इस सीमेंट की क्वालिटी को ग्राहकों तक पहुंचाने हेतु अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा झाबुआ -अलीराजपुर जिले के डीलर रिटेलर के लिए कार्यशाला का आयोजन सोमवार को स्थानीय नेशनल हाईवे स्थित दादाजी होटल में रखी गई |
कार्यशाला दोपहर करीब 1:00 बजे दादाजी होटल के सभाकक्ष में प्रारंभ हुई |कार्यशाला के मुख्य अतिथि अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के रतलाम डिपो के हेड मनीष मिश्रा थे झाबुआ अलीराजपुर जिले के डीलर रिटेलर ने मनीष मिश्रा का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर किया |इसके बाद मनीष मिश्रा ने डीलर रिटेलर को संबोधित करते हुए कहा कि अल्ट्राटेक सुपर सीमेंट टेक्नोलॉजीकली एडवांस्ड सीमेंट है अल्ट्राटेक सुपर सीमेंट तकनीकी रूप से ओपीसी ग्रेड की ताकत और पीपीसी ग्रेड की फिनीशीग का अद्भुत मिश्रण है जिससे यह सीमेंट अपने आप में एक बेजोड़ और मजबूत सीमेंट है उन्होंने एक स्लोगन…… मजबूती वही जो जल्दी जिम्मेदारी उठाई ……के माध्यम से यह बताना चाहा कि अल्ट्राटेक सुपर सीमेंट फास्ट सेटिंग होने के साथ-साथ जल्दी से मजबूती प्रदान करता है साथ ही साथ इस सीमेंट के उपयोग से दराराे से बचाव होता है या दरार या क्रैक्स नहीं आते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात… सबसे अधिक टिकाऊ निर्माण के लिए यह सबसे उपयोगी सीमेंट है यह सीमेंट टेंपर प्रूफ बैग में उपलब्ध है उन्होंने क्रिकेट के उदाहरण देकर समझाने का प्रयास किया कि क्रिकेट जगत मे विनोद कांबली , राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट जगत के अहम हिस्सा थे यदि हम विनोद कांबली की बात करें तो उन्होंने शुरू में कुछ अच्छी पारियां खेलकर क्रिकेट जगत में तहलका मचाया , लेकिन वह प्रेशर में धीरे-धीरे बिखरने लगा और बड़ी पारियां खेलने में असमर्थ रहे इसी कारण जल्दी टीम से बाहर होना पड़ा | राहुल द्रविड़ की बात करें तो वह धीरे-धीरे पारी को टिकाऊ बनाने का प्रयास जरूर करते हैं लेकिन उसे जीत में तब्दील करने में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है यदि हम बात करें सचिन तेंदुलकर की तो पारी को धीरे धीरे मजबूती प्रदान करने के बाद प्रेशर में नहीं बिखरते हैं साथ ही साथ एक मजबूत नींव रखते हैं जिससे आने वाले बैट्समैन को तकलीफ नहीं होती और जीत होती है जिसे आज भी सचिन तेंदुलकर को पूरा देश जानता है ठीक उसी प्रकार बाजार में अनेक ब्रांड के सीमेंट उपलब्ध है लेकिन उच्च गुणवत्ता युक्त और तकनीकी रूप से मजबूत अल्ट्राटेक सीमेंट आज भी ग्राहकों की पहली पसंद है उसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अल्ट्राटेक सुपर लॉन्च किया है जो पूर्ण रूप से टिकाऊ , मजबूत और उच्च क्वालिटी युक्त सीमेंट है | झाबुआ अलीराजपुर जिले के डीलर रीटेलर ने कंपनी के अल्ट्राटेक सुपर सीमेंट के बाजार पर आने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कंपनी को पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया | कार्यशाला के अंत में झाबुआ जिले के सेल्स ऑफिसर श्री आशीष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!