Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर कार्यालय के बगीचे में स्वच्छता अभियान की अनदेखी

Published

on

झाबुआ – एक तरफ तो नगर पालिका द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 हेतु प्रयास भी किए जा रहे हैं लेकिन हम जब इस स्वच्छता की ओर ध्यान देते हैं तो शहर में कहीं जगह अब भी अव्यवस्था नजर आ रही है ऐसा ही एक नजारा जिला कलेक्टर कार्यालय के बगीचे में देखने को मिला जहां नाश्ते की प्लेट अन्य कचरा सामग्री तितर-बितर पड़ी हुई थी जो संभवतः विगत 3 दिनों से उस बगीचे की शोभा बढ़ा रही थी जहां एक और कलेक्टर कार्यालय के बगीचे के हालात इस तरह से नजर आ रहे हैं जहां पूरे बगीचे में लगभग कचरा -कूडा इधर से उधर बिखरा पड़ा और गंदगी नजर आ रही है ऐसा लग रहा था मानो उस बगीचे की सफाई कई दिनों से नहीं हुई है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर मे स्वच्छता अभियान की क्या दशा हो रही होगी | जबकि कलेक्टर कार्यालय में जिले के सभी अधिकारियों का आवागमन होता है तथा कलेक्टर सहित अन्य पदाधिकारी भी कार्यालय समय में वहां उपस्थित होते हैं फिर भी इस बगीचे में कूड़ा कचरा इस तरह से बिखरा पड़ा है कभी-कभी तो लगता है कि स्वच्छता सर्वेक्षण मात्र फोटो सेशन तक ही सीमित है जहा कचरा पडा है सफाई की और फोटो सेशन किया और इतिश्री कर ली गई | अगर वास्तव में स्वच्छता अभियान चलाया जाना है तो इस और जागरूकता से काम करना होगा तब कहीं जाकर इस अभियान की सार्थकता साबित होगी |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
DHAR8 minutes ago

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण, धार द्वारा आयोजित “विश्व साइकिल दिवस”-  संडे ऑन साइकिल “ कार्यक्रम व सायकल रैली का आरम्भ किया गया

झाबुआ2 days ago

कार्यालय को मंदिर समान मानें, स्वच्छता को बनाएं दैनिक आदत : एसडीएम भास्कर गाचले.                      

RATLAM2 days ago

रतलाम में होगा दिव्य ‘प्रेम वाहिनी’ रथ यात्रा का भव्य स्वागत, श्री सत्य साई बाबा की चरण पादुकाओं के होंगे दर्शन

झाबुआ2 days ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नगर मंडल झाबुआ का वृक्षारोपण अभियान

Ranapur3 days ago

भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने टाल दिया हाट बाजार जगह परिवर्तन का मामला

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!