Connect with us

Video

यातायात विभाग द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए…

Published

on

झाबुआ – यातायात पुलिस के द्वारा 30वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत 6 जनवरी को सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए , जिससे रात के समय आवागमन में वाहनों को आसानी से देखा जा सके | यातायात पुलिस द्वारा रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य शहर के राजगढ़ नाके ,बस स्टैंड व जेल चौराहे पर किया गया | प्रमुख रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ट्रैक्टर , तूफान गाड़ी ,टाटा मैजिक तथा अन्य वाहनों पर भी रिफ्लेक्टर लगाये गए | यातायात प्रभारी ज्योति सोलंकी के नेतृत्व में व सूबेदार विजेंद्र सिंह मुजाल्दे के मार्गदर्शन में आरक्षक दिनेश वी के ,संतोष गुर्जर , दीपक पटेल, राजू चौहान आदि द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की कार्रवाई की गई |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!